देश में पेट्राेल-डीजल की कीमताें में लगातार हाे रही बढ़ाेतरी काे लेकर सियासत तेज हाे गई है. लगातार आठ दिनाें में तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार काे केंद्र सरकार पर जनता की कमाई किस्ताें में लूटने का आराेप लगाया. उन्हाेंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें कम हाेने के बावजूद सरकार ने लाेगाें काे राहत नहीं दी, बल्कि टैक्स बढ़ाकर जनता पर बाेझ डाला.खड़गे ने एक्स पर पाेस्ट करते हुए कहा कि देश में नेतृत्व का संकट है. उन्हाेंने आराेप लगाया कि जब पश्चिम एशिया में युद्ध ैसी स्थिति बनी और दुनिया के कई देशाें ने अपने नागरिकाें काे राहत दी, तब भारत में भाजपा सरकार लगातार पेट्राेल-डीजल के दाम बढ़ाकर आम लाेगाें की जेब पर चाेट कर रही है. उन्हाेंने कहा कि पेट्राेल अब कई जगहाें पर 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है और सरकार किस्ताें में जनता की कमाई लूट रही है. खड़गे ने दावा किया कि पेट्राेल-डीजल पर केंद्र सरकार राेजाना लगभग 1,000 कराेड़ रुपये का टैक्स वसूल रही है.