चिंचवड़, 23 मई (आ.प्र.) कमला एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित प्रतिभा इंटरनेशनल स्कूल, चिंचवड़ ने इस वर्ष भी सीबीएसई (CBSE) कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखते हुए शत-प्रतिशत (100%) परिणाम हासिल किया है. स्कूल के मेधावी छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से यह शानदार सफलता प्राप्त की है. परीक्षा के मुख्य परिणाम में स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट अंकों के साथ अपनी शैिक्षक श्रेष्ठता सिद्ध की है. गायत्री कुंभार 96.20% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया. उन्होंने भौतिक विज्ञान,जीव विज्ञान और योग में 99 अंक अर्जित किए. ओंकार गायकवाड़ ने 94.80% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया. उन्होंने आईटी (IT) विषय में 100 में से 99 अंक हासिल किए. अनशूल पनवेलकर ने 91.60% अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया. इनके अलावा, वेदांत पाटिल, क्रृतिज्ञा सिंह, अक्षय उलियाथ और आदित्य सहित कुल सात छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. छात्रों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संस्था के संस्थापक सचिव डॉ.दीपक शाह, कोषाध्यक्ष डॉ.भूपाली शाह और निर्दे शिका डॉ.तेजल शाह ने प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने विद्यालय की प्राचार्या डॉ. वृंदा मुलतानी जोशी, उप-प्राचार्या लिजा सोजू, समन्वयक गुलनाज खान के साथसाथ सभी शिक्षकों,अभिभावकों और विद्यार्थियों का अभिनंदन किया.विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.