छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार यात्रियाें द्वारा निगली गई काेकीन की 147 कैप्सूल बरामद कर कुल 11 कराेड़ रुपये मूल्य की 2 किलाे काेकीन राजस्व गुप्तचर निदेशालय की मुंबई क्षेत्रीय टीम ने दाे अलग-अलग कार्रवाइयाें में जब्त की है. नशीले पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, राजस्व गुप्तचर निदेशालय की मुंबई क्षेत्रीय टीम ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दाे अलगअलग अभियान चलाए. इन कार्रवाइयाें में लगभग 11 कराेड़ 25 लाख रुपये मूल्य की 2 किलाे 250 ग्राम काेकीन जब्त की गई है. शरीर के अंदर छिपाकर ड्रग्स की तस्करी करने वाले चार विदेशी नागरिकाें काे इस कार्रवाई के दाैरान हिरासत में लिया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, 22 मई 2026 काे डीआरआई अधिकारियाें ने अदीस अबाबा से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे एक महिला और एक पुरुष यात्री काे हिरासत में लिया.
गहन पूछताछ के बाद दाेनाें यात्रियाें ने तस्करी के लिए मादक पदार्थ से भरी कैप्सूल निगलने की बात कबूल की.इसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके शरीर से कुल 84 कैप्सूल बरामद की गईं.अवैध बाजार में लगभग 7 कराेड़ रुपये कीमत की 1 किलाे 400 ग्राम काेकीन बरामद हुई.इससे पहले की कार्रवाई में, 19 मई 2026 काे डीआरआई अधिकारियाें ने अदीस अबाबा से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे एक अफ्रीकी पुरुष और एक अफ्रीकी महिला यात्री काे हिरासत में लिया था.पूछताछ के दाैरान दाेनाें यात्रियाें ने नशीले पदार्थ से भरी कैप्सूल निगलने की बात स्वीकार की. उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके शरीर से कुल 63 कैप्सूल निकाली गईं. अवैध बाजार में लगभग 4 कराेड़ 25 लाख रुपये कीमत की 850 ग्राम काेकीन जब्त की गई.इस पूरे मादक पदार्थ के जखीरे काे जब्त कर लिया गया है और इन दाेनाें कार्रवाइयाें में कुल 4 यात्रियाें काे गिरफ्तार किया गया है.