वाघाेली में से्नस रैकेट चलाने वाले स्पा पर पुलिस का छापा

    24-May-2026
Total Views |
 

sex 
 
मसाज के नाम पर महिलाओं से देह व्यापार करवाने वाले 9 सेंसस स्पा पर पुलिस ने छापा मारकर 5 युवतियाें काे मुक्त कराया. वहां के मैनेजर काे गिरफ्तार किया गया है. महावीर सुदाम ससाणे (उम्र -29 वर्ष, निवासीसाईनाथनगर, पेरणे फाटा, तहसील हवेली) ऐसा गिरफ्तार किए गए मैनेजर का नाम है.वाघाेली के बकाेरी फाटा स्थित 9 सेंसस स्पा में महिलाओं से देह व्यापार करवाया जा रहा है, ऐसी सूचना अनैतिक मानव तस्करी और व्यापार प्रतिबंध कक्ष काे मिली थी. इसके अनुसार पुलिस निरीक्षक छगन कापसे के मार्गदर्शन में 22 मई काे तत्काल जांच के लिए एक फर्जी ग्राहक भेजा गया.
 
ग्राहक द्वारा इशारा करने के बाद रेम्बाे क्राॅसेस इमारत की पहली मंजिल पर पुलिस ने छापा मारा. वहां के मैनेजर महावीर ससाणे काे हिरासत में लेकर 5 युवतियाें काे मुक्त कराया गया.वाघाेली पुलिस थाने में ससाणे और स्पा मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त तेजस्विनी सातपुते, पुलिस उपायुक्त गाैहर हसन, सहायक पुलिस आयुक्त विजय कुंभार के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक छगन कापसे, पुलिस कर्मी भिवरकर, आंधळे, केदार, जाधव, रसाल, काेंडे, कंक और खेडेकर ने की ह