पुणे के अग्रणी बिरयानी हाउस के रूप में मशहूर और प्रत्येक बिरयानी लवर्स की जुबान और दिल में बसे एसपीफज बिरयानी हाउस ने इस साल अपना 32वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाते हुए 33वें वर्ष में कदम रखा. इस स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस रावले सर (डीसीपी जाेन 1), प्रथमेश सर, प्रसाद वाघचाैरे-देशमुख, आईआरएस डाॅ. संदीप साठे (ज्वाइंट कमिश्नर इन्कम टैक्स), बालासाहेब अमराले और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.दुनिया भर की असली बिरयानी का स्वाद हाे या लाजवाब बिरयानी फेस्टिवल, यहां की बिरयानी का लुत्फ बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज से लेकर अनगिनत लाेगाें ने उठाया है. यहां की बिरयानी की खासियत और विशिष्टता यही है कि इसमें इस्तेमाल हाेने वाली हर सामग्रीचाहे वह लंबे दानेदार चावल हाें, उत्तम दर्जे के मसाले हाें, बेहतरीन क्वालिटी का नाॅन-वेज हाे या शुद्ध देसी घीसभी कुछ उच्च स्तर का हाेता है.
व्यंजनाें के असली स्वाद और गुणवत्ता से यहां कभी भी समझाैता नहीं किया जाता. यही वजह है कि जब भी बिरयानी की बात आती है, ताे हर किसी की जुबान पर ‘एसपीज़ का नाम सबसे ऊपर हाेता है.1994 से बेहद छाेटे पैमाने पर शुरू हुआ यह बिरयानी हाउस आपके अपार जनसमर्थन से लगातार फल-फूल रहा है. यहां की मलमल मटन दम बिरयानी, कराची, अफगानी, लखनवी, दुबई, आंध्रा जैसी कई बेहतरीन बिरयानी न केवल आपका स्वाद बढ़ा रही हैं, बल्कि सभी बिरयानी प्रेमियाें काे 100% असली बिरयानी का आनंद भी दे रही हैं. भले ही यह एक बिरयानी हाउस है, लेकिन यहां अन्य कई वेज और नाॅन-वेज व्यंजनाें काे भी खाने-पीने के शाैकीनाें की हमेशा भारी प्रतिक्रिया मिल रही है.