तिलक रोड, 23 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) पुणे के अग्रणी बिरयानी हाउस के रूप में मशहूर और प्रत्येक बिरयानी लवर्स की जुबान और दिल में बसे एसपीफज बिरयानी हाउस ने इस साल अपना 32वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाते हुए 33वें वर्ष में कदम रखा. इस स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस रावले सर (डीसीपी जोन 1), प्रथमेश सर, प्रसाद वाघचौरे-देशमुख, आईआरएस डॉ. संदीप साठे (ज्वाइंट कमिश्नर इन्कम टैक्स), बालासाहेब अमराले और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. दुनिया भर की असली बिरयानी का स्वाद हो या लाजवाब बिरयानी फेस्टिवल, यहां की बिरयानी का लुत्फ बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज से लेकर अनगिनत लोगों ने उठाया है. यहां की बिरयानी की खासियत और विशिष्टता यही है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली हर सामग्रीचाहे वह लंबे दानेदार चावल हों, उत्तम दर्जे के मसाले हों, बेहतरीन क्वालिटी का नॉन-वेज हो या शुद्ध देसी घीसभी कुछ उच्च स्तर का होता है. व्यंजनों के असली स्वाद और गुणवत्ता से यहां कभी भी समझौता नहीं किया जाता. यही वजह है कि जब भी बिरयानी की बात आती है, तो हर किसी की जुबान पर ‘एसपीज का नाम सबसे ऊपर होता है.1994 से बेहद छोटे पैमाने पर शुरू हुआ यह बिरयानी हाउस आपके अपार जनसमर्थन से लगातार फल-फूल रहा है. यहां की मलमल मटन दम बिरयानी, कराची, अफगानी, लखनवी, दुबई, आंध्रा जैसी कई बेहतरीन बिरयानी न केवल आपका स्वाद बढ़ा रही हैं, बल्कि सभी बिरयानी प्रेमियों को 100% असली बिरयानी का आनंद भी दे रही हैं. भले ही यह एक बिरयानी हाउस है, लेकिन यहां अन्य कई वेज और नॉन-वेज व्यंजनों को भी खाने-पीने के शौकीनों की हमेशा भारी प्रतिक्रिया मिल रही है.