सूर्यदत्त इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी का परिणाम शत-प्रतिशत

प्रो.डॉ. संजय चोरडिया ने कहा- सूर्यदत्त में शैक्षणिक गुणवत्ता विकसित करने पर जोर

    25-May-2026
Total Views |
 
bfb
बावधन, 24 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित सूर्यदत्त इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एसआईएफटी) का शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की बी.एससी. फैशन डिजाइन प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा है. सावित्रीबाई फुले पुणे वेिशविद्यालय द्वारा आयोजित इस परीक्षा में छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. वेनेशा रितेश वधान (9.73 एसजीपीए), आस्था दीपक पटेल (9.64 एसजीपीए) और शावनी धनंजय फडतरे (9.45 एसजीपीए) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया. सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रो.डॉ. संजय बी. चोरडिया और उपाध्यक्ष सुषमा चोरडिया ने सभी सफल छात्राओं, अभिभावकों और प्राध्यापकों (शिक्षकों) को बधाई दी. प्रो.डॉ. संजय चोरडिया ने कहा, सूर्यदत्त में रचनात्मकता के साथ-साथ शैक्षणिक गुणवत्ता विकसित करने पर जोर दिया जाता है. छात्रों का यह प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ प्राध्यापकों के समर्पित कार्य का प्रमाण है. हमें वेिशास है कि भविष्य में ये छात्र वैेिशक फैशन क्षेत्र में सफल पेशेवरों और उद्यमियों के रूप में उभरेंगे. संस्था की सहयोगी उपाध्यक्ष स्नेहल नवलखा ने भी विद्यार्थियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. एसआईएफटी की प्राचार्या डॉ. सायली पांडे ने विद्यार्थियों की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नए नवाचारों और समग्र विकास की नीतियों के कारण ही यह निरंतर सफलता मिल रही है. बताया गया कि एसआईएफटी की स्थापना (2010) में हुई थी और अब तक इसने 1,200 से अधिक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया है. संस्था द्वारा ‌‘ला क्लासे‌’ नामक वार्षिक फैशन शो के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी खुद की अवधारणाओं और डिजाइनों को प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाता है.