हिंदू संगठन आज देवस्थान कानून के खिलाफ विराेध प्रदर्शन करेंगे

    25-May-2026
Total Views |
 

CM 
 
हिंदू संगठन रविवार काे राज्यव्यापी विराेध प्रदर्शन शुरू करने जा रहे हैं.वे प्रस्तावित देवस्थान इनाम उन्मूलन अधिनियम, 2026 काे वापस लेने की मांग कर रहे हैं. संगठन का दावा है कि यह कानून हिंदू मंदिर संपत्तियाें काे अनुचित रूप से निशाना बनाता है. उनका आराेप है कि वक्फ भूमि काे इस अधिनियम के दायरे से बाहर रखा गया है.महासंघ ऐतिहासिक मंदिर भूमि की रक्षा करना चाहता है. महाराष्ट्र मंदिर महासंघ रविवार काे राज्यव्यापी आंदाेलन शुरू करेगा, जिसमें प्रस्तावित राज्य देवस्थान इनाम उन्मूलन अधिनियम, 2026 काे वापस लेने की मांग की जाएगी.
 
महासंघका दावा है कि यह विधेयक हिंदू मंदिराें की संपत्तियाें काे निशाना बनाता है, जबकि वक्फ भूमि काे इसके दायरे से बाहर रखता है. इस विधेयक का उद्देश्य मंदिर ट्रस्टाें के स्वामित्व वाली भूमि के किरायेदाराें और कब्जेदाराे काे स्वामित्व अधिकार प्रदान करना है. इसमें लंबित विवादाें काे सुलझाने और 4 लाख हेक्टेयर भूमि काे मुक्त करने का प्रस्ताव है. हालांकि, हिंदू संगठनाें द्वारा इसका कड़ा विराेध किया जा रहा है.महासंघ ने शनिवार काे दावा किया कि उसने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मंत्रियाें और जिला कलेक्टराें काे 300 से अधिक ज्ञापन साैंपे हैं, जिनमें विधेयक काे बिना शर्त वापस लेने की मांग की गई है.