देशभर में मई महीने में भीषण गर्मी महा आफत बन गई है. लाेगाें का जीना मुश्किल हाे गया है. शनिवार काे देश के कई हिस्साें में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार हाे गया. पहाड़ी राज्य भी तप रहे हैं. जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हाे रहा है. इससे पहले शुक्रवार काे भी महाराष्ट्र के विदर्भ सहित देश के कई अन्य क्षेत्राें में गर्मी ने पिछला रिकाॅर्ड ताेड़ दिया. भीषण गर्मी के बीच कई राज्याें में बिजली संकट भी पैदा हाे गया है. उत्तर प्रदेश में बिजली कटाैती से परेशान लाेग ताे सड़काें पर उतर आए.राजधानी लखनऊ में आधी रात काे प्रदर्शनकया. यही नहीं, चरमराती बिजली व्यवस्था काे लेकर विपक्ष ही नहीं, सत्ताधारी भाजपा के विधायक ही सवाल उठा रहे हैं.
बहरहाल, भारत माैसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्साें में 28 मई तक हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है. आईएमडी के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में 22 से 28 मई के बीच गंभीर हीटवेव की स्थिति रहने की आशंका है. वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी अगले कई दिनाें तक लू चलने का अनुमान है. राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकाेप लगातार जारी है और पश्चिमी राजस्थान में 24 से 28 मई तक गंभीर हीटवेव की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और हिमालयी राज्याें के कुछ हिस्साें में भी अलग-अलग दिनाें में लू का असर ेखने काे मिलेगा. कुछ राज्याें में बेमाैसम हल्की बारिश के बाद उमस ने परेशानी और बढ़ा दी.
माैसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा और तेलंगाना में वाॅर्म नाइट यानी बेहद गर्म राताें की भी चेतावनी दी है.विशेषज्ञाें के अनुसार यह स्थिति ज्यादा खतरनाक हाेती है, क्याेंकि रात में तापमान कम न हाेने से शरीर काे दिनभर की गर्मी से उबरने का माैका नहीं मिलता. दिल्लीएनसीआर में माैसम ने अचानक करवट ले ली है. भारत माैसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली और एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले दाे दिनाें में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की चेतावनी दी है. माैसम विभाग के मुताबिक कई इलाकाें में धूल भरी आंधी चलने के बाद मध्यम से तेज गरज के साथ बारिश हाेने की संभावना है. हैरानी की बात यह है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्याें में भी असामान्य गर्मी दर्ज की जा रही है.