कानपुर में 100 आईटीबीपी जवानाें ने कमिश्नरेट घेरा !

    25-May-2026
Total Views |
 
 

kanpur 
 
कानपुर में आईटीबीपी (इंडाे-तिब्बत बाॅर्डर पुलिस) के जवान विकास सिंह ने मां निर्मला देवी के हाथ कटने के मामले में सीएमओ काे कृष्णा हाॅस्पिटल के डाॅक्टराें काे बचाने का आराेप लगाया है.पुलिस पर हाॅस्पिटल के खिलाफ सीएमओ द्वारा कार्रवाई न करने का आराेप लगाते हुए आईटीबीपी के करीब 100 हथियारबंद जवानाें ने शनिवार सुबह 11:15 बजे पहुंच कर पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया. इस दाैरान वहां माैजूद पुलिसकर्मी पीछे हट गए. मामले की गंभीरता काे देखते हुए पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने पीड़ित जवान से मुलाकात की. पुलिस अधिकारियाें से आश्वासन मिलने के बाद आईटीबीपी की पांच से छह गाड़ियां सीएमओ कार्यालय के लिए रवाना हुई हैं.
 
आईटीबीपी के जवान का आराेप है कि कृष्णा हाॅस्पिटल के डाॅक्टराें की लापरवाही से उनकी मां का हाथ काटना पड़ा. उन्हाेंने 13 मई की शाम काे सांस की दिक्कत हाेने पर मां निर्मला देवी काे नर्सिंगहाेम में भर्ती कराया था. करीब 12 घंटे बाद 14 मई काे उनकी मां के दाहिने हाथ में सूजन आ गई थी. आईटीबीपी जवान विकास सिंह के मुताबिक, उन्हाेंने साथी जवानाें से बात की, ताे उन्हाेंने मां काे दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए कहा. उन्हाेंने मां काे 14 मई की शाम काे ही पारस हाॅस्पिटल में शिफ्ट कराया. वहां के डाॅक्टराें ने हाथ में संक्रमण की जानकारी दी. 17 मई काे मां का हाथ काटना पड़ा. लगातार दाे दिन तक रेलबाजार पुलिस, एसीपी कार्यालय के चक्कर लगाए, लेकिन काेई कार्रवाई नहीं हुई.