रिजर्व बैंक केंद्र सरकार काे 2,86,588 कराेड़ रुपये देगा

    25-May-2026
Total Views |
 
 

RBI 
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) लेखा वर्ष 2025- 26 की अपनी शुद्ध आय में से 2,86,588.46 कराेड़ रुपये केंद्र सरकार काे हस्तांतरित करेगा.गवर्नर संजय मल्हाेत्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार काे हुई आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल की 623वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में बाेर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रिज़र्व बैंक के वार्षिक खाताें पर विचार-विमर्श किया.जाेखिम प्रावधान और वैधानिक निधियाें में हस्तांतरण से पहले बैंक की शुद्ध आय वित्त वर्ष 2025-26 में 3,95,972.10 कराेड़ रुपये रही जिसमें वर्तमान व्यापक आर्थिक परिस्थितियाें, बैंक के वित्तीय प्रदर्शन और उपयुक्त जाेखिम बफर की आवश्यकता काे ध्यान में रखते हुए, केंद्रीय बाेर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1,09,379.64 कराेड़ रुपये आकस्मिक जाेखिम बफर (सीआरबी) में स्थानांतरित करने और लेखा वर्ष 2025- 26 के लिए 2,86,588.46 कराेड़ रुपये की अधिशेष राशि केंद्र सरकार काे हस्तांतरित करने की मंजूरी दी.
 
संशाेधित आर्थिक पूंजी ढांचा (ईसीएफ) सीआरबी काे बैलेंस शीट के आकार के 4.5 प्रतिशत से 7.5 प्रतिशत के बीच बनाये रखने का लचीलापन प्रदान करताहै. केंद्रीय बाेर्ड ने कहा है कि सीआरबी काे बैलेंस शीट के आकार के 6.5 प्रतिशत पर बनाये रखने का निर्णय लिया गया है. वित्त वर्ष 2024-25 में यह राशि 44,861.70 कराेड़ रुपये थी जिसे बढ़ाकर 1,09,379.64 कराेड़ रुपये किया गया है.केंद्रीय बैंक की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैंक की सकल आय में सालना 26.42 प्रतिशत की वृद्धि हुई. साथ ही जाेखिम प्रावधानाें से पहले व्यय में 27.60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी. जाेखिम प्रावधान और वैधानिक निधियाें में हस्तांतरण से पहले बैंक की शुद्ध आय वित्त वर्ष 2025-26 में 3,95,972.10 कराेड़ रुपये रही. वित्त वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा 3,13,455.77 कराेड़ था. बैंक की बैलेंस शीट 31 मार्च 2026 तक 20.61 प्रतिशत बढ़कर 91,97,121.08 कराेड़ रुपये हाे गयी.