चिंचवड़, 24 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) शिर्डी साई ग्लोबल महापारायण के अंतर्गत साई ग्लोबल फाउंडेशन ट्रस्ट ने चिंचवड़ स्थित अग्रसेन भवन में अदिति और आशुतोष बांकर का विवाह संपन्न कर अपनी पहली कन्यादान परियोजना सफलतापूर्वक पूरी की. आर्थिक तंगी के कारण विवाह टूटने की कगार पर था. वधू के 80 वर्षीय पिता बीमार और बिस्तर पर हैं, जबकि परिवार विवाह खर्च जुटाने में असमर्थ था. बहनें ऊंचे ब्याज पर कर्ज लेने की सोच रही थीं. अदिति ने बताया कि उन्होंने साईं बाबा से प्रार्थना की थी कि मैं आपकी बेटी हूं, आप ही मेरा कन्यादान करो. ट्रस्ट की संस्थापक पूजा राहुल गर्ग ने कहा कि यह पहल साईं सच्चरित्र की शिक्षाओं और साई बाबा की प्रेरणा से शुरू की गई. उन्होंने बताया कि 10 जनवरी 2026 को ट्रस्ट की टीम शिर्डी में साई आश्रय और द्वारकामाई गई थी, जहां बाबा के समक्ष इस रिश्ते को आगे बढ़ाने को लेकर चिट्ठियां रखी गईं और सकारात्मक संकेत मिला. ट्रस्ट ने विवाह की पूरी जिम्मेदारी संभाली, जिसमें कपड़े, आभूषण, सजावट, रीति-रिवाज और आतिथ्य शामिल रहे. समारोह में करीब 300 लोग शामिल हुए. पूजा गर्ग ने कहा कि इस पूरे प्रकल्प में हर मोड़ पर साईं बाबा की कृपा महसूस हुई और परिवार की आंखों में खुशी देखकर टीम भावुक हो गई. इस आयोजन में अग्रसेन भवन, ऐेशर्यम ग्रुप, शुभ सजावट के आशीष अग्रवाल, मीनाफज मॉडर्न पार्लर की मीना अग्रवाल, बेला बुटीक की कविता अग्रवाल, राज क्लॉथ स्टोर्स के सुरेश गर्ग, राजघराना के कौशिक गर्ग, अक्षत ज्वेलर्स, रांका ज्वेलर्स, सीमा गोयल, हेमा अग्रवाल और यूएसए की राज्यलक्ष्मी के बाबा की हांडी ग्रुप का विशेष सहयोग रहा.ट्रस्ट ने नरेन अग्रवाल, विजय अग्रवाल, राहुल गर्ग, सत्यपाल अग्रवाल, ललिता गर्ग, आरती अग्रवाल, अनु अग्रवाल, सारिका, रेणु अग्रवाल, नरपत, गौरी ओबेरॉय और वीना वेंगसरकर सहित सभी सहयोगियों का आभार जताया. ट्रस्ट अब अगले वर्ष 9 से 11 जोड़ों के सामूहिक विवाह आयोजित करने की तैयारी कर रहा है.