एनसीसी कैंप में रिवरडेल स्कूल के कैडेट्स का शानदार प्रदर्शन

फाल्गुनी काकड़े ने बेस्ट ऑलराउंडर कैडेट समेत पांच मेडल जीते

    25-May-2026
Total Views |

bfbf


 छत्रपति संभाजीनगर, 24 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

7 मई से 16 मई 2026 तक छत्रपति संभाजीनगर शहर के पास में स्थित शरणापुर में आयोजित एनसीसी कैंप में रिवरडेल स्कूल के 24 कैडेट्स ने अपने कौशल और अनुशासन का लोहा मनवाया. 468 कैडेट्स के बीच रिवरडेल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए. स्कूल की छात्रा फाल्गुनी काकड़े ने बेस्ट ऑल-राउंडर कैडेट (स्वर्ण पदक) के साथ में पांच पदक अपने नाम कर लिए. कैडेट्स की उपलब्धियां इस कैंप में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न श्रेणियों में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की. फाल्गुनी काकड़े ने पांच मेडल अपने नाम कर लिए. इनमे बेस्ट ऑल-राउंडर कैडेट (स्वर्ण पदक) और सोलो सिंगिंग (स्वर्ण पदक),गर्ल्स ग्रुप डांस में स्वर्ण पदक और राइफल शूटींग में स्वर्ण पदक के साथ ही हस्तलेखन प्रतियोगिता में उन्होंने रजत पदक भी जीता. इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए अन्य छात्रों में ईशान यादव ने टर्नआउट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया. आर्चित सातालकर ने ड्रम प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया. छात्रा वेदिका सुरासे ने सोलो डांस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अर्जित कर पदकों की तालिका में स्कूल को आगे रखा. शिवकुमार जाधव ने वाद्य यंत्र (इंस्ट्रूमेंट) प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया. स्कूल की एएनओ श्रद्धा मैम को कैंप के दौरान 200 छात्राओं के सफलतापूर्वक प्रबंधन और नेतृत्व के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया. उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने उन्हें ममेंटो देकर सम्मानित किया. रिवरडेल स्कूल को मिली शानदार सफलता के बाद, अब इन कैडेट्स में से आरडीसी (रिपब्लीक डे कैंप) के लिए चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी. स्कूल के प्रधानाचार्य सर एजंल डिकुन्हा, शिक्षक श्रध्दा भिकन, एनसीसी इन्स्ट्रक्टर आदित्य दाभाडे, कौशिक मुले, भागिनाथ वाकले, सारिका खंडागले, पाटील मैम, प्रा.आनंद काकडे आदि ने सभी विजेता कैडेट्स को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी. साथ ही आगामी चयन प्रक्रिया के लिए शुभकामनाएं दीं.