तमिलनाडु में 10 साल की बच्ची का अपहरण के बाद नृशंस हत्या

    25-May-2026
Total Views |
 
 

TN 
काेयंबटूर की सुलूर पुलिस ने सुलूर के कन्नमपालयम के पास एक 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या के आराेप में शनिवार तड़के 33 वर्षीय एक व्यक्ति काे गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, बच्ची गुरुवार शाम काे अपने घर के पास एक किराने की दुकान पर गई थी. इसी दाैरान आराेपी ने कथित ताैर पर एक दाेपहिया वाहन पर उसका अपहरण कर लिया और बाद में उसकी हत्या कर दी.गुरुवार शाम से लापता इस बच्ची का शव शुक्रवार काे कन्नमपालयम के पास झील के किनारे बरामद हुआ.मुख्य आराेपी की पहचान नागपट्टिनम निवासी 33 वर्षीय कार्तिक के रूप में हुई है, जाे वर्तमान में काेयंबटूर जिले में सुलूर के पास पल्लापलायम में रह रहा था.पुलिस ने इस जघन्य अपराध में उसकीमदद करने के आराेप में उसके सहयाेगी माेहन राज काे भी हिरासत में ले लिया है.इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी आक्राेश फैल गया. बच्ची का शव मिलने के बाद पीड़िता के माता-पिता, रिश्तेदाराें और आम लाेगाें ने शुक्रवार रात से लेकर शनिवार तड़के तक सुलूर राेड पर जमकर विराेध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी दाेषियाें के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे.