अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हाेगी

    25-May-2026
Total Views |
 
 
 
yatra
 
श्री अमरनाथ 2026 की वार्षिक यात्रा 3 जुलाई से शुरू हाेगी. इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज हाे गई हैं. इस बीच पवित्र गुफा में विराजमान हिम शिवलिंग बाबा बर्फानी के दर्शन का एक वीडियाे साेशल मीडिया पर जमकर वायरल हाे रहा है. इस वीडियाे में प्राकृतिक रूप से बने करीब 12 फीट के बर्फानी शिवलिंग के अद्भुत और दिव्य स्वरूप काे देखा जा सकता है.बर्फ से प्राकृतिक रूप से बने शिवलिंग का पूर्ण और भव्य स्वरूप दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दाैड़ गई है. हर साल की तरह इस बार भी बाबा बर्फानी व शिव परिवार का पूर्ण आकार में प्रकट हाेना बेहद शुभ संकेत माना जा रहा है, जिससे भक्ताें में खास उत्साह देखने काे मिल रहा है. वीडियाे में गुफा के अंदर करीब 12 फीट ऊंचा पूर्ण आकार का हिम शिवलिंग दिखाई दे रहा है. शिवलिंग के साथ माता पार्वती और गणेश जी की हिम आकृतियां भी बनी हुई हैं. गुफा की दीवाराें पर जमी बर्फ और टपकती जलधाराएं भक्ताें काे भावविभाेर कर रही हैं.