उद्घाटन के अगले दिन पिंपरी-औंध-रावेत बीआरटी राेड पर रक्षक चाैक के पास फ्लाईओवर पर हादसा हाे गया. खड़ी ढलान के कारण ड्राइवर का कंट्राेल खाे गया और कार पलट गई. खुशकिस्मती से इसमें किसी की जान नहीं गई. हालांकि भविष्य में बड़े हादसे की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता.प्रशासन ने नागरिकाें के लिए शुक्रवार (22 मई) काे फ्लाईओवर खाेला. इसके अगले दिन ही शनिवार (23 मई) काे हादसा हाे गया. यह हादसा खड़ी ढलान के कारण हुआ जब ड्राइवर का नियंत्रण खाे गया. कार पलट गई. खुशकिस्मती से काेई हताहत नहीं हुआ. हालांकि आगे चलकर ढलान की जह से काेई बड़ा हादसा हाेने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता. अगर आगे काेई बड़ा हादसा हाेता है, ताे पुणे के नवले ब्रिज जैसे हादसे हाेने की संभावना है.