100 मीटर स्प्रिंट में 10.09 सेकंड का बनाया रिकाॅर्ड

    26-May-2026
Total Views |
 
 
 
athletic
पंजाब के उभरते हुए धावक गुरिंदरवीर सिंह ने भारतीय एथलेटिक्स में नया इतिहास रच दिया है. रांची में आयाेजित 2026 एथलेटिक्स फेडरेशन कप में गुरिंदरवीर ने पुरुषाें की 100 मीटर दाैड़ में स्वर्ण पदक जीतते हुए 10.09 सेकंड का नया राष्ट्रीय रिकाॅर्ड बनाया. इसके साथ ही वह 100 मीटर दाैड़ में 10.10 सेकंड से कम समय निकालने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं. उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद पंजाब से लेकर पूरे देश में खुशी की लहर है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी साेशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी और इसे पंजाब के लिए गर्व का क्षण बताया.यह रिकाॅर्ड इसलिए भी खास है, क्याेंकि किसी भारतीय एथलीट ने पहली बार 100 मीटर की रेस काे 10.10 सेकेंड से कम समय में पूरा किया. गुरिंदरवीर ने फिनिश लाइन पार करते ही सीने पर लगा बिब नंबर उखाड़ा दिया और जाेश में चिल्लाते हुए ट्रैक पर जूते फेंक दिए. इवेंट के बाद गुरिंदरवीर ने कहा, ‘लाेग कहते थे कि भारतीयाें के पास 100 मीटर के लिए जीन नहीं हैं. मैं सबकाे गलत साबित करना चाहता था.
 
भारतीय जीन बहुत मजबूत हैं और यह सिर्फ शुरुआत है.’ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘हमारे हाेनहार खिलाड़ी गुरिंदरवीर सिंह काे रांची में फेडरेशन कप की 100 मीटर दाैड़ में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई. हमारे बहादुर नाैजवान ने 10.09 सेकंड का समय निकालकर नया राष्ट्रीय रिकाॅर्ड बनाया है. गुरिंदरवीर इतने कम समय में रेस पूरी करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं. पंजाब के बेटे ने लगातार दाे दिनाें में दूसरा राष्ट्रीय रिकाॅर्ड ताेड़कर राज्य का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राेशन किया है.’ मैं खुद वाॅलीबाॅल खेलता था और चाहता था कि वह खिलाड़ी बने.खेल ही ऐसा मंच है जहां आप अपना नाम बनाते हैं और माता-पिता व काेच काे गर्व महसूस कराते हैं.परिवार काे बेटे पर गर्व गुरिंदरवीर की मां रूपिंदर काैर ने खुशी जताते हुए कहाहमें बहुत गर्व और खुशी महसूस हाे रही है कि हमारे बेटे ने इतिहास रच दिया. उसके काेचाें ने भी काफी मेहनत की.उसके पिता का सपना था कि वह एथलीट बने. मैं युवाओं से कहना चाहती हूं कि माता-पिता की बात सुनें, पढ़ाई और खेल दाेनाें पर ध्यान दें और नशे से दूर रहें.