बेंगलुरु में बुजुर्ग महिला काे 2 महीने डिजिटल अरेस्ट कर 24 कराेड़ की ठगी

    26-May-2026
Total Views |
 

cyber 
 
कर्नाटक की साइबर कमांड ने डिजिटल अरेस्ट धाेखाधड़ी रैकेट का भंडाफाेड़ किया है. पुलिस ने 6 लाेगाें काे गिरफ्तार किया है, जिन्हाेंने खुद काे सीबीआई के अधिकारियाें के रूप में पेश करके 74 वर्षीय महिला से 24 कराेड़ रुपये की धाेखाधड़ी की थी. यह जानकारी पुलिस ने साेमवार काे दी.पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आराेपियाें की पहचान इराेड (तमिलनाडु) के एन शिवज्ञानम, मुंबई के अ्नकाच मल्लिक, अहमदाबाद के पलक भाई पटेल और अमित नरेंद्र पटेल, नई दिल्ली के ओम प्रकाश राजपूत और बिहार के गाैरव कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि आराेपी ने कथित ताैर पर पीड़ित काे इस साल 10 फरवरी से 24 अप्रैल के बीच पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया.पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला ने 26 बार लेनदेन के लिए अपने बैंक खाते से 24 कराेड़ रुपये निकाले और देश भर के 10 बैंकाें में फैले 23 फर्जी बैंक खाताें में इस पैसे काे स्थानांतरित किए. धाेखाधड़ी का खुलासा 24 अप्रैल काे हुआ, जब बैंक ने साइबर कमांड यूनिट काे संदिग्ध लेनदेन के प्रयासाें के बारे में सूचित किया. इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़ित काे समझाया.