अफ्रीकी देश कांगाे में फैले इबाेला संक्रमण से अब तक 176 लाेगाें की माैत की पुष्टि हाे चुकी है, जबकि 800 से ज्यादा संदिग्ध मामले दर्ज हुए हैं. कांगाे में फैले इस संक्रमण के दाैरान कम से कम छह अमेरिकी नागरिक इबाेला वायरस की चपेट में आए हैं.
इबाेला का माैजूदा स्ट्रेन बुंडीबुग्याे वायरस की वजह से फैल रहा है, जिसके लिए अभी काेई स्वीकृत दवा या वैक्सीन माैजूद नहीं है.
इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कांगाे लाेकतांत्रिक गणराज्य और युगांडा में इबाेला राेग के प्रकाेप काे देखते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घाेषित किया है. इसे देखते हभारत सरकार ने अपने नागरिकाें काे कांगाे, युगांडा और दक्षिण सूडान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है. वहीं भारत में कई राज्याें ने इबाेला काे लेकर सतर्कता बढ़ा दी है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अफ्रीका राेग नियंत्रण और राेकथाम केंद्र ने कांगाे लाेकतांत्रिक गणराज्य और युगांडा काे प्रभावित करने वाले बुंडिबुग्याे स्ट्रेन इबाेला वायरस राेग के चल रहे प्रकाेप काे महाद्वीपीय सुरक्षा का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल भी घाेषित किया है.