लाेगाें से कराेड़ाें रुपये की ठगी, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली के आराेपाें में घिरे नाशिक के अशाेक खरात काे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है. मुंबई की विशेष पीएमएलए अदालत ने उसे सात दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया है.अशाेक खरात पर कई महिलाओं का याैन शाेषण, दुष्कर्म तथा व्यापारियाें से कराेड़ाें रुपये की उगाही करने के गंभीर आराेप हैं. मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में ईडी ने यह बड़ी कार्रवाई की है.जांच के दाैरान यह जानकारी सामने आई है कि अशाेक खरात खुद काे भगवान शिव का अवतार बताता था. अलाैकिक शक्तियाें, दिव्य ज्ञान और अघाेरी अनुष्ठानाें के नाम पर लाेगाें में भय पैदा कर उनसे ठगी करने का आराेप उस पर है. आध्यात्मिक उपचार के नाम पर भी कई लाेगाें से कराेड़ाें रुपये वसूलने की बात जांच में सामने आई है.
एक शिकायतकर्ता से करीब 5.62 कराेड़ रुपये वसूलने का आराेप है. बताया जा रहा है कि इसी रकम से उसने महंगी मर्सिडीज कार खरीदी, विदेश यात्राएं कीं और फार्महाउस बनवाया. 13 अप्रैल से 18 मई के बीच ईडने आराेपी और उसके साथियाें के घराें, कार्यालयाें और बैंक लाॅकराें पर छापेमारी की. इस कार्रवाई में 13.92 कराेड़ रुपये नकद, 5,500 अमेरिकी डाॅलर, 1.12 कराेड़ रुपये के साेनेचांदी के आभूषण, 2.25 कराेड़ रुपये की जमा राशि, मर्सिडीज कार, डिजिटल उपकरण और बेनामी संपत्तियाें से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए. ईडी की जांच में काले धन काे सफेद करने के लिए फर्जी खाताें और पतसंस्थाओं के इस्तेमाल का भी आराेप लगाया गया है. इस मामले में अन्य लाेगाें की संलिप्तता की भी जांच जारी है.