आगामी बकरी-ईद (ईद-उल-अजहा) के मद्देनजर बुधवार (27 मई) से अगले तीन दिनाें तक पिंपरीचिंचवड़ शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं. चिंचवड़ स्थित चाफेकर चाैक ईदगाह मैदान और नेहरूनगर के हाॅकी स्टेडियम परिसर में नमाज और त्याैहार के चलते भारी भीड़ हाेने की संभावना है.इसी पृष्ठभूमि में ट्रैफिक पुलिस ने कुछ मुख्य रास्ताें काे अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है. यातायात शाखा के पुलिस उपायुक्त ने वाहनचालकाें से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गाें का इस्तेमाल करें. विशेष रूप से चिंचवड़ के माेरयानगर, मरिआई माता मंदिर परिसर, नेहरूनगर और हाॅकी स्टेडियम चाैक के आसपास ट्रैफिक जाम की आशंका जताई गई है.
सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील स्थानाें पर पुलिस बल, बैरिकेडिंग और दिशासूचक बाेर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं.चिंचवड़ यातायात विभाग में कल रहेगा रूट डायवर्जन चाफेकर चाैक स्थित ईदगाह मैदान में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे. इसके कारण बुधवार, 27 मई काे सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक कुछ मार्ग पूरी तरह बंद रहेंगे. हालांकि, आपातकालीन सेवाओं के वाहनाें काे इस प्रतिबंध से छूट दी गई है.बंद रहने वाले मुख्य मार्ग में मरिआई माता मंदिर से चाफेकर चाैक, चाफेकर चाैक से मरिआई माता मंदिर और माेरया नगर से चाफेकर चाैक मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा. इस दाैरान वैकल्पिक मार्ग के रूप में वाहनचालक एसकेएफ कंपनी के रास्ते अहिंसा चाैक, सेवन ऑरेंज हाॅस्पिटल मार्ग और हनुमान मंदिर के रास्ते आंतरिक सड़काें का इस्तेमाल कर आगे बढ़ सकते हैं.त्याेहार के दाैरान शहर में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा न हाे, इसके लिए नागरिक यथासंभवभीड़भाड़ वाले मार्गाें पर जाने से बचें और वैकल्पिक रास्ताें का चयन करें. पुलिस प्रशासन काे सुचारू व्यवस्था बनाए रखने में सहयाेग दें.