जमीन विकसित करने के बाद मूल मालिक काे मिले फ्लैटाें की बिक्री से प्राप्त रकम काे 2 प्रतिशत ब्याज के नाम पर निवेश के रूप में लेकर काेई भी भुगतान नहीं करने तथा हाथ-पैर ताेड़कर खत्म करने की धमकी देने का मामला सामने आया है. काेथरुड पुलिस ने बिल्डर दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस मामले में मनाेहर उर्फ मनाेज अबुराव दगडे (उम्र-54 वर्ष, निवासी आर के ग्रेसिया, अरिहंत काॅलेज के पास, उत्तमनगर, बावधन) ने काेथरुड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है.पीड़ित मनाेहर दगडे द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आर के लाइफ स्पेस डेवलपर्स के भागीदार रूपेश हरिभाऊ कुंबरे (उम्र-45 वर्ष) और कांचन रुपेश कुंबरे (उम्र-43 वर्ष, दाेनाें निवासीऋषिकेश, आजादनगर, काेथरुड) के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह घटना काेथरुड के आजादनगर क्षेत्र में वर्ष 2011 से 26 फरवरी 2026 के बीच हुई.पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता मनाेहर दगडे की बावधन में पुश्तैनी जमीन थी.
उन्हाेंने इस जमीन काे विकसित करने के लिए आर के लाइफ स्पेस डेवलपर्स के रुपेश कुंबरे के साथ करार किया था. वहां 12 मंजिला दाे इमारतें बनाई गईं. शिकायतकर्ता के हिस्से में आए फ्लैटाें काे अधिक कीमत पर बेचने के लिए कुंबरे ने पावर ऑफ अटाॅर्नी लिखवाकर ली.शिकायतकर्ता के हिस्से में आए तीन फ्लैटाें की बिक्री से कुल 2 कराेड़ 64 लाख रुपये प्राप्त हुए. यह रकम कुंबरे ने अपने पास रख ली. उसने कहा कि यदि यह रकम उसकी कंपनी में दाेबारा निवेश की जाए ताे वह हर महीने 2 प्रतिशत का रिटर्न देगा. शिकायतकर्ता की सहमति मिलने के बाद भी उसने इस रकम पर काेई भुगतान नहीं किया और न ही मूल रकम लाैटाई.
जब शिकायतकर्ता दगडे ने पैसे मांगे, तब उन्हें धमकी दी गई कि तुम्हें जहां जाना है जाओ, हम किसी से नहीं डरते. तुम्हें ज्यादा घमंड आ गया है ताे पैसे मांगने आओ, हाथ-पैर ताेड़कर तुम्हारा कार्यक्रम कर देंगे. इसके साथ ही चिट्ठी में नाम लिखकर आत्महत्या करने की धमकी देकर भी ठगी की गई. सहायक पुलिस निरीक्षक आळेकर मामले की जांच कर रहे हैं.