क्षमता पूरी हाेने से माेशी डिपाे में कचरा संकलन बंद करने की मांग

    26-May-2026
Total Views |
 
 


garbage
पूरे पिंपरी-चिंचवड़ शहर का कचरा माेशी कचरा डिपाे में डंप किया जा रहा है. इस वजह से आस-पास के इलाके के लाेगाें काे बदबू से परेशान हाेना पड़ रहा है. साथ ही वहां कचरा रखने की क्षमता भी खत्म हाे गई है. इसलिए शहर में कहीं और कचरा डिपाे बनाया जाना चाहिए. उस इलाके के नगरसेवकाें ने मनपा के सभागृह में अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि कचरा डिपाे की वजह से हाेने वाली द्निकताें काे कब तक झेलते रहेंगे.हाल ही में मनपा की सर्वसाधारण बैठक हुई. सफाई के मुद्दाें पर सभागृह में चर्चा शुरू हुई. इसमें उस इलाके के नगरसेवकाें ने माेशी कचरा डिपाे पर कई मुद्दे उठाए. डिपाे के इलाके के नगरसेवकाें ने इस बारे में कई मुद्दे उठाए और प्रशासन पर हमला बाेला. पूरे शहर का कचरा माेशी डिपाे में डंप किया जा रहा है. इस वजह से वहां कचरे के ढेर बढते जा रहे है. वे बिल्कुल कम नहीं हाेते, इसलिए इलाके में बारह महीने कचरे की बदबू आती रहती है.
 
पूरे शहर का कचरा यहां लाना अब बंद कर देना चाहिए. डिपाे की कचरा रखने की क्षमता अब खत्म हाे गई है. डिपाे इलाके में बड़ी आबादी रहती है. उन्हें बदबू से परेशान हाेना पड़ता है. डिपाे का गंदा पानी ाेरिंग के पानी में मिल जाता है, जिससे पानी से बदबू आती है.पुनावले में कचरा डिपाे का आरक्षण रद्द शहर के अन्य हिस्साें में नए कचरा डिपाे बनाए जाने चाहिए. मनपा ने पुनावले में याेजना के अंतर्गत बनाए जाने वाले कचरडिपाे काे तब रद्द कर दिया है, जब इसकी जरूरत है. यह गलत है. पूरे शहर के कचरे की डंपिंग माेशी में क्यों? हर प्रभाग में कचरे का डिस्पाेज़ल हाेना चाहिए. इस बारे में स्वास्थ्य और पर्यावरण विभाग काे तुरंत कदम उठाने चाहिए. कचरा डिपाे की वजह से इस इलाके में फ्लैट, मकान और ज़मीन के दाम गिर गए हैं. उन्हें सही मार्केट प्राइस नहीं मिल रहा है. इस वजह से ज़मीन के मालिकाें और कंस्ट्रक्शन प्राेफेशनल्स काे परेशानी हाे रही है.साथ ही नगरसेवकाें ने विधानसभा में आराेप लगाया कि प्रशासन इस इलाके में नागरिक सुविधाएं देने में लापरवाही कर रहा है.