गुजरात पुलिस ने राज्य में बढ़ते साइबर धाेखाधड़ी के खिलाफ चलाए गए म्यूल हंट 2.0 अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलाें में कार्रवाई करते हुए साइबर धाेखाधड़ी के 13 आराेपियाें काे गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये आराेपी 613 कराेड़ रुपये से अधिक की ऑनलाइन धाेखाधड़ी में शामिल थे. ये लाेगाें काे ओटीपी भेजकर उनके बैंक खाते खाली कर देते थे.गिरफ्तार आराेपियाें में अधिकांश आराेपी केवल आठवीं पास हैं. इसके बावजूद वे तकनीक की मदद से लाेगाें के साथ साइबर धाेखाधड़ी कर रहे थे. अहमदाबाद, सूरत, गांधीनगर, भरूच और राजकाेट समेत कई इलाकाें से गिरफ्तार किए गए आराेपियाें का संबंध विभिन्न साइबर गिराेहाें से पाया गया है. आराेपियाें की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने देशभर में 982 साइबर धाेखाधड़ी के मामले सुलझाने में सफलता हासिल की है. पुलिस जांच में पता चला है कि राजकाेट से गिरफ्तार विमल जाड़ा मुख्य आराेपी है. वहीं अहमदाबाद और सूरत से गिरफ्तार किए गए गिराेह से कई बैंक पासबुक, खाते से संबंधित दस्तावेज और डिजिटल सबूत बरामद किए गए हैं. साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के एसपी राजदीपसिंह ज़ाला ने बताया कि म्यूल हंट 2.0 के तहत चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं. इन चार मामलाें में अहमदाबाद, सूरत, वडाेदरा, भरूच और राजकाेट से 13 अलग-अलग आराेपियाें काे गिरफ्तार किया गया है.