पुणे मनपा काे आय का महत्वपूर्ण स्राेत बने जीएसटी अनुदान में राज्य सरकार ने इस वर्ष 17.5 कराेड़ रुपये की बढ़ाेतरी की है. इसके चलते अब पुणे शहर के जीएसटी हिस्से के रूप में मनपा काे हर महीने 242 कराेड़ 50 लाख रुपये मिलेंगे और साल में यह राशि लगभग 2 हजार 910 कराेड़ रुपये तक पहुंच जाएगी. पुणे मनपा का बजट इस वर्ष 15 हजार कराेड़ रुपये के आंकड़े काे पार कर चुका है.कर्मचारियाें के वेतन, देखभाल और मरम्मत, नए विकास प्रकल्प, अधूरे काम तथा विभिन्न विकास याेजनाओं के कारण खर्च में भारी बढ़ाेतरी हाे रही है. हालांकि, आय वृद्धि पर सीमाएं आने से प्रशासन के सामने आर्थिक संतुलन बनाए रखने की बड़ी चुनाैती खड़ी हाे गई है.आय बढ़ाने हेतु ज्यादा प्रयास करने हाेंगे पिछले वर्ष मनपा का बजट 12 हजार 615 कराेड़ रुपये का था. लेकिन वास्तविक रूप से लगभग 9 हजार 500 कराेड़ रुपये की ही आय प्राप्त हुई. इसके परिणामस्वरूप करीब 3 हजार कराेड़ रुपये का घाटा हुआ था. अब 2025-26 वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तुत किया गया बजट 15 हजार 669 कराेड़ रुपये का हाेने से आय बढ़ाने के लिए प्रशासन काे अधिक प्रयास करने हाेंगे.