स्वास्थ्य शिविर का 18 हजार लाेगाें ने लिया लाभ

    26-May-2026
Total Views |
 

Health 
 
जय गणेश रुग्णसेवा अभियान के तहत शनिवार काे आयाेजित एक दिवसीय महा स्वास्थ्य शिविर में रिकाॅर्ड 18 हजार 631 लाेगाें की जांच और उपचार किया गया. इस दाैरान 137 विभिन्न प्रकार की जांच करते हुए आवश्यक दवाइयाें और स्वास्थ्य सामग्री का वितरण किया गया.इसके लिए पुणे जिले के 90 अस्पतालाें और संस्थाओं के प्रतिनिधियाें ने शिविर में लगातार 9 घंटे तक अपनी सेवाएं दीं.
मानव सेवा का महामंदिर साकार करते हुए ‘राेगी सेवा ही ईश्वर सेवा है’ के संकल्प के साथ कार्यरत, श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट और सुवर्णयुग तरुण मंडल द्वारा इस शिविर का आयाेजन किया गया था.
 
श्रीमंत थाेरले बाजीराव पेशवे मार्ग स्थित नू.म.वि. प्रशाला और जूनियर काॅलेज में आयाेजित शिविर का उद्घाटनवरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. रघुनाथ माशेलकर और विधायक हेमंत रासने ने किया. इस अवसर पर कसबा विश्रामबाग क्षेत्रीय कार्यालय की डाॅ. अंजलि तिलेकर, डाॅ.संजीव डाेले, डाॅ. संदेश पटवर्धन, ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील रासने, उपाध्यक्ष डाॅरामचंद्र उर्फ बालासाहेब परांजपे, माणिक चव्हाण, काेषाध्यक्ष महेश सूर्यवंशी, सहसचिव अमाेल केदारी, उत्सव प्रमुख अक्षय गाेडसे, सुवर्णयुग तरुण मंडल के अध्यक्ष प्रकाश चव्हाण सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.