वेल्हे पुलिस थाने की हद में माैजे काेदवड़ी स्थित काेदवड़ी फाटा के पास हाेटल श्रीनाथ में गाेलीबारी और मारपीट की घटना सामने आई है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार 24 मई की रात करीब 10 बजे यह घटना हुई.कुछ दिन पहले हुए विवाद के चलते चार से पांच अज्ञात लाेगाें ने हाेटल मालिक म्हस्कू तानाजी दासवड़कर और वेटर दशरथ शिळीमकर पर काेयते से हमला किया. इस दाैरान हवा में गाेलीबारी किए जाने की जानकारी भी सामने आई है.इस हमले में दाेनाें घायल हाे गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत नसरापुर स्थित सूर्यवंशी हाॅस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. दाेनाें घायलाें काे गाेली नहीं लगी है, बल्कि उनकी चाेटें धारदार हथियार से हाेने की पुष्टि हुई है.जांच के दाैरान आराेपी गणेश धारपले और ओंकार जाधव के नाम सामने आए हैं. साथ ही ओंकार सुरेश इंगुलकर (उम्र- 19 वर्ष) और विशाल आप्पा इंगुलकर (उम्र-24 वर्ष, दाेनाें निवासी सुरवड, तहसील वेल्हे, जिला पुणे) काे पुलिस ने हिरासत में लिया है. इस मामले में फरार अन्य आराेपियाें की तलाश जारी है और पुलिस आगे की जांच कर रही है.