इंडियन प्रीमियर लीग में प्लेऑफ के आखिरी मैच से पहले ही इस सीजन की अंतिम 4 टीमें मिल गई हैं. 19वें सीजन के 69वें मैच में राजस्थान राॅयल्स की मुंबई इंडियंस पर जीत के साथ प्लेऑफ का गणित साफ हाे गया. प्लेऑफ के सामने आज से यानी मंगलवार 26 मई से शुरु हाेने वाले है. 18 अंकाें के साथ राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले, गुजरात टाइंटस दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे नंबर पर रही. 16 अंकाें के साथ राजस्थान राॅयल्स ने प्लेऑफ का टिकट कटाया. इन 4 टीमाें के बीच ट्राॅफी की जंग हाेगी. वहीं पंजाब किंग्स की उम्मीद भी समाप्त हाे गई.26 मई से प्लेऑफ की शुरुआत इस सीजन का पहला क्वालिफायर मैच 26 मई काे प्वाइंट्स टेबल की टाॅप-2 टीम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइंटस के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसाेसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा.
इस मुकाबले काे जीतने वाली टीम फाइनल में सीधे एंट्री करेगी. वहीं हारने वाली टीम काे एक और माैका मिलेगा.मुल्लांपुर में एलिमिनेटर मैच 27 मई काे मुल्लांपुर (महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम) में एलिमिनेटर खेला जाएगा. इस मैच में प्वाइंट्स टेबल की तीसरे और चाैथी नंबर की टीम यानी सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान टकराएगी. यहां हारने वाली टीम का सफर समाप्त हाे जाएगा. वहीं जीतने वाली टीम 29 मई काे मुल्लांपुर में ही हाेने वाले दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में पहला क्वालिफायर गंवाने वाली टीम से भिड़ेगी. जाे टीम इस मैच काे जीतेगी वह 31 मई काे फाइनल में क्वालिफायर-1 की विनर से टकराएगी.फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र माेदी स्टेडियम में खेला जाएगा.