राज्य की शासकीय और निजी औद्याेगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में अगस्त 2026 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया काे विद्यार्थियाें का उत्साहपूर्ण रिस्पांस मिल रहा है और प्रवेश प्रक्रिया शुरू हाेने के मात्र तीन दिनाें में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियाें ने पंजीकरण कराया है. व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संचालनालय की जानकारी के अनुसार, शनिवार (23 मई) शाम 6 बजे तक 20 हजार 700 विद्यार्थियाें ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 17 हजार 46 विद्यार्थियाें ने शुल्क भरा है, जबकि 1 हजार 441 विद्यार्थियाें के दस्तावेजाें का सत्यापन पूरा हाे चुका है.राज्य की 418 शासकीय और 586 निजी, कुल 1 हजार 4 आईटीआई संस्थाओं में इस वर्ष 1 लाख 57 हजार 664 सीटाें पर प्रवेश दिया जाएगा. इसके लिए गुरुवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है और विद्यार्थी वेबसाइट पर आवेदन भर सकते हैं.आवेदन भरना, शुल्क जमा करना, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश सुनिश्चित करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पद्धति से संचालित की जा रही है.
पहले प्रवेश चरण के लिए व्यवसाय और संस्थान अनुसार विकल्प तथा प्राथमिकता क्रम भरने की प्रक्रिया 1 जून से शुरू हाेगी. दसवीं की अंकतालिका वतरित हाेने के बाद प्रवेश प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम घाेषित किया जाएगा, ऐसी जानकारी संचालनालय ने दी है.प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग के विद्यार्थियाें काे 150 रुपये आवेदन शुल्क भरना हाेगा. आरक्षित वर्ग के लिए 100 रुपये, राज्य के बाहर के विद्यार्थियाें के लिए 300 रुपये तथा अनिवासी भारतीय विद्यार्थियाें के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है.इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के लिए सबसे अधिक सीटें उपलब्ध इस वर्ष सबसे अधिक सीटें इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के लिए उपलब्ध हैं और कुल 25 हजार 140 सीटाें पर प्रवेश दिया जाएगा. इसके बाद फिटर ट्रेड में 23 हजार 420, वेल्डर में 17 हजार 340, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्राेग्रामिंग असिस्टेंट में 10 हजार 824, जबकि मेकैनिक डीजल में 8 हजार 64 सीटें उपलब्ध हैं.काैशल आधारित पाठ्यक्रमाें की बढ़ती मांग काे देखते हुए विद्यार्थियाें का रुझान इस वर्ष भी पारंपरिक और तकनीकी ट्रेड की ओर दिखाई दे रहा है.