महाराष्ट्र विधान परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बाेला है.उन्हाेंने देश और राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार के नाम पर इस समय सिर्फ ‘सर्कस’ चल रहा है.अंबादास दानवे ने विशेष रूप से किसानाें के मुद्दे पर सरकार काे घेरते हुए आराेप लगाया कि जाे किसान बुवाई के समय बीज, खाद और डीजल खरीदने के लिए ब्याज पर पैसे जुटा रहे हैं, सरकार उन्हीं कसानाें काे जमाखाेर (साठेबाज) साबित करने पर तुली हुई है.दानवे ने दावा किया कि सत्ता में बैठे लाेग आम जनता और किसानाें की समस्याओं काे सुलझाने के बजाय केवल राजनीतिक नाैटंकी कर रहे हैं. उन्हाेंने कहा कि मानसून की शुरुआत और बुवाई के ठीक पहले किसानाें के पास पूंजी नहीं है. किसान कर्ज और भारी ब्याज पर पैसे लेकर खेती की तैयारी कर रहे हैं. सरकार द्वारा किसानाें पर लगाए जा रहे भंडारण या जमाखाेरी के आराेपाें काे उन्हाेंने पूरी तरह खारिज किया.