राहुल गांधी ने रविवार काे एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा. उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस तब तक शांत नहीं बैठेगी, जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते और परीक्षा प्रणाली काे फुलप्रूफ नहीं बनाया जाता.राहुल गांधी ने साेशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर हैदराबाद में छात्राें के प्रदर्शन का एक वीडियाे साझा किया. प्रदर्शनकारी छात्र नीट पेपर लीक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. इस दाैरान प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी और केंद्र सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए गए. राहुल गांधी ने अपने पाेस्ट में कहा कि जब लाखाें युवा सड़काें पर हाें, 22 लाख छात्राें का भविष्य दांव पर लगा हाे और प्रधानमंत्री चुप रहें, ताे यह साफ दिखाता है कि सरकार जवाब देने के बजाय बचने में लगी है.उन्हाेंने कहा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते और नीट जैसे पेपर लीक राेकने के लिए मजबूत और फुलप्रूफ व्यवस्था लागू नहीं हाेती, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा.गाैरतलब है कि कांग्रेस लगातार नीट-यूजी परीक्षा रद्द हाेने के बाद शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है. विपक्ष का आराेप है कि सरकार परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और सुरक्षा बनाए रखने में विफल रही है.