प्रतिबंधित इंजेक्शन की अवैध बिक्री करने वाला गिरफ्तार

    26-May-2026
Total Views |
 
 

sell 
एक शातिर अपराधी से नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मेफेंटरमाइन सल्फेट इंजेक्शन टर्मिवा नामक प्रतिबंधित इंजेक्शन की बिक्री किए जाने की जानकारी मिलने पर एंटी ए्नसटार्शन स््नवाॅड ने शातिर अपराधी काे गिरफ्तार कर उसके पास से कुल 82 बाेतलें जब्त की हैं. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आराेपी का नाम अभिषेक खंडु भडंगे (उम्र-25 वर्ष, निवासी-वलई साेसायटी, हिंगणे मला, हड़पसर) है.उसके खिलाफ हड़पसर पुलिस थाने में कुल 11 मामले दर्ज हैं.मेफेंटरमाइन सल्फेट इस दवा का अवैध रूप से नशे के लिए उपयाेग किया जाता है. साथ ही जिम और बाॅडी बिल्डिंग करने वाले कई युवक व्यायाम के दाैरान थकान महसूस न हाे, ताकतऔर ऊर्जा बढ़े, इसके लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं.
 
एंटी ए्नसटार्शन स््नवाॅड परिमंडल-6 ें पेट्राेलिंग कर रहा था, तभी पुलिस कर्मचारी नितिन मुंढे और कानिफनाथ कारखेले काे उनके मुखबिर से सूचना मिली कि रिकाॅर्ड पर माैजूद आराेपी अभिषेक भडंगे नशे के लिए इस्तेमाल हाेने वाले मेफेंटरमाइन सल्फेट इंजेक्शन की बिक्री कर रहा है. इस सूचना के आधार पर पुलिस जब हड़पसर पहुंची, तब पुलिस काे देखकर अभिषेक भागने लगा. इसके बाद पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. उसके पास से 27 हजार 453 रुपये मूल्य की मेफेंटरमाइन सल्फेट इंजेक्शन की कुल 82 बाेतलें जब्त की गई हैं उसके खिलाफ कालेपडल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है.यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त तेजस्विनी सातपुते, पुलिस उपायुक्त गाैहर हसन, सहायक पुलिस आयुक्त राजेंद्र मुलीक के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक राम राजमाने के निर्देशानुसार सहायक पुलिस निरीक्षक मदन कांबले, पुलिस कर्मचारी नितिन मुंढे, कानिफनाथ कारखेले और किरण पडयाल ने की है.