आईसीएआई’ में नए इन्कम टैक्स एक्ट काे लेकर जनजागरण अभियान संपन्न

    26-May-2026
Total Views |
 

Tax 
 
इन्कम टैक्स एक्ट-2025 जनजागरण अभियान के अंतर्गत निगड़ी स्थित आईसीएआई भवन में जाे संवाद कार्यक्रम आयाेजित किया, उसे बहुत अच्छा रिस्पांस मिला. इस माैके पर इन्कम टैक्स विभाग के अतिरिक्त आयुक्त उदलराज सिंह ने नए कानून काे कारगर तरीके से लागू करने के लिए लाेगाें में जागरूकता और हिस्सेदारी की अहमियत पर ज़ाेर दिया.इन्कम टैक्स विभाग के उपायुक्त जसकनवालपाल सिंह बीर ने इन्कम टैक्स एक्ट-2025 की खास बाताें और ज़रूरी नियमाें पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया.प्रेजेंटेशन में नए टैक्स स्ट्रक्चर, आसान बनाने के तरीके और करदाताओं काे मिलने वाली सुविधाओं जैसे ज़रूरी पहलुओं पर राेशनीडाली गई.
 
इस माैके पर आईसीएआई पिंपरी चिंचवड़ शाखा के अध्यक्ष तथा सीएम महावीर अशाेकलाल काेठारी, उपाध्यक्ष एवं सीए मनाेज मालपानी, सचिव एवं सीए सारिका चाेरड़िया, काेषाध्यक्ष धीरज बलदाेटा, पूर्व अध्यक्ष एवं सीएम वैभव माेदी और फेडरेशन ऑफ चाकण इंडस्ट्रीज के सीईओ दिलीप बटवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये. यह कार्यक्रम नए इन्कम टैक्स एक्ट-2025 के नियमाें के बारे में जागरूकता पैदा करने और इस कानून काे आसानी से तथा असरदार तरीके से लागू करने के मकसद से आयाेजित किया गया था. इस माैके पर पिंपरी-चिंचवड़ और चाकण इंडस्ट्रियल क्षेत्राें के करदाता, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अलग-अलग इंडस्ट्री क्षेत्राें के प्रतिनिधि और सर्राफा एसाेसिएशंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी.