राष्ट्रपति भवन में साेमवार की शाम पद्म पुरस्कार वितरण का भव्य आयाेजन हुआ है. भारत के इस सबसे बड़े नागरिक सम्मान समाराेह में सिनेमा, संगीत और थिएटर जगत की मशहूर हस्तियाें काे सम्मानित किया गया. इस वर्ष की पद्म पुरस्काराें की सूची में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, मलयालम सुपरस्टार ममूटी और आर. माधवन जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इन हस्तियाें काे राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू अपने हाथाें से यह सर्वाेच्च सम्मान प्रदान किया.दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र काे मरणाेपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है. धर्मेंद्र की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने यह पुरस्कार प्राप्त किया. इस दाैरान वे भावुक नजर आईं्. दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र कासम्मान लेने जैसे ही हेमा मालिनी पहुंचीं, बेटी अहाना के आंसू छलक आए. प्रख्यात वायलिन वादक डाॅ. एन.राजम काे देश के दूसरे सर्वाेच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है.
भारत के एड गुरु पीयूष पांडे काे मरणाेपरांत पद्म सम्मान प्रदान किया गया. दिवंगत पीयूष पांडे का पद्म भूषण पुरस्कार उनकी पत्नी नीता जाेशी ने ग्रहण किया.बंगाली अभिनेता प्राेसेनजीत चटर्जी काे भारतीय सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट याेगदान के लिए वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया है. आज सम्मान समाराेह में राष्ट्रपति मुर्मू ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया. वाद्य यंत्र भपंग वादक गफरुद्दीन मेवाती जाेगी काे कला के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. वहीं, गुजरात के दिग्गज लाेक संगीतकार मीर हाजी कासम काे पद्म श्री प्रदान किया गया है. वे ढाेलक वादक हैं. रघुवीर खेडकर काे काे कला एवं थिएटर के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है.