जय पवार भी राजनीतिक अखाड़े में जाेर आजमाइश करेंगे

    27-May-2026
Total Views |
 

NCP 
 
राजनीति में एक बार फिर पवार परिवार का दबदबा देखने काे मिल सकता है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दिग्गज नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजीत पवार के छाेटे बेटे जय पवार के आगामी विधान परिषद चुनावाें में उतरने की प्रबल संभावना है. पार्टी के अंदरूनी सूत्राें के अनुसार, नेतृत्व उन्हें पुणे स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारने पर गंभीरता से विचार कर रहा है. उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2010 से ही इस सीट परएनसीपी का कब्जा बरकरार है और वर्तमान में अनिल भाेसले इसका प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. यदि जय पवार काे इस सीट से टिकट मिलता है, ताे वह सुनेत्रा पवार और अजीत पवार के परिवार से चुनावी राजनीति में कदम रखने वाले तीसरे सदस्य बन जाएंगे. जीत दादा के निधन के बाद जाे राजनीतिक शून्यता पैदा हुई थी, उसे भरने में जय की उम्मीदवारी काफी मददगार साबित हाे सकती है.
 
जय पवार ने हाल ही में बारामती में अपने पिता की तरह जनता दरबार लगाना भी शुरू कर दिया है, जिससे कार्यकर्ताओं के बीच उनकी स्वीकार्यता तेजी से बढ़ रही है.हालांकि, पार्टी के भीतर कुछ नेताओं ने इस पर चिंता भी जताई है.उनका मानना है कि जय काे उम्मीदवार बनाने से विपक्षी दलाें काे परिवारवाद का मुद्दा उठाने का माैका मिल जाएगा, क्याेंकि हाल ही में पार्थ काे राज्यसभा भेजा गयाै. इसके बावजूद, एनसीपी के अधिकांश विधायक और पदाधिकारी इस फैसले काे बदलते राजनीतिक हालाताें में स्वाभाविक मान रहे हैं. इस सीट के लिए सुनील टिंगरे और दिलीप माेहिते-पाटिल जैसे नाम भी रेस में हैं, लेकिन जय पवार की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है. महायुति गठबंधन के तहत हाेने वाले इस चुनाव के नतीजे न केवल पुणे बल्कि पूरे पश्चिमी महाराष्ट्र में एनसीपी का वजूद और प्रभाव बनाए रखने के लिए बेहद अहम साबित हाेंगे.