‘मल्टीपल स्केलेराेसिस साेसाइटी’ का अभियान शुरू

    27-May-2026
Total Views |
 
 

ND 
मल्टीपल स्केलेराेसिस साेसाइटी ऑफ इंडिया (एमएसएसआई) के दिल्ली चैप्टर ने विश्व एमएस दिवस 2026 के उपलक्ष्य में एक महीने तक चलने वाला अभियान शुरू किया. मल्टीपल स्क्लेराेसिस (एमएस) एक दीर्घकालिक तंत्रिका संबंधी स्थिति है जाे मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी काे प्रभावित करती है और युवा व्यक्तियाें में दृश्य और अदृश्य विकलांगता का कारण बनती है. मल्टीपल स्केलेराेसिस साेसाइटी ऑफ इंडिया (एमएसएसआई) दिल्ली चैप्टर भारत के 9 प्रमुख शहराें में अपने चैप्टर के माध्यम से जागरूकता, समर्थन और देखभाल तक पहुंच प्रदान करके मल्टीपल स्केलेराेसिस से पीड़ित व्यक्तियाें की सहायता करता है. इसका मुख्यालय मुंबई में है.विश्व एमएस दिवस 2026 के उपलक्ष्य में, एमएसएसआई दिल्ली चैप्टर मई महीने के दाैरान एक राष्ट्रीय अभियान का नेतृत्व कर रहा है. 17 मई काे, एमएसएसआई दिल्ली ने ‘विशेषज्ञाें से पूछें’ वेबिनार का आयाेजन किया, जिसका संचालन अध्यक्ष बिपाशा गुप्ता और काेषाध्यक्ष मीनाक्षी भुजवाला ने किया.
 
मैक्स वैशाली की वरिष्ठ न्यूराेलाॅजिस्ट डाॅ. कामाक्षी धामिजा और डीएमसी लुधियाना की न्यूराेलाॅजिस्ट और प्राेफेसर डाॅ. माेनिका सिंगला ने लक्षणाें, डीएमटी, गर्भावस्था, मानसिक स्वास्थ्य और नए शाेध से संबंधित 112 प्रतिभागियाें के 70 से अधिक प्रश्नाें के उत्तर दिए. 18 से 22 मई तक, एमएसएसआई दिल्ली ने एनईपी 2020 के अंतर्गत सीआईईटी-एनसीईआरटी के पांच दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम मानसिक स्वास्थ्य, मल्टीपल स्केलेराेसिस और अभिगम्यता पर पुनर्विचार में याेगदान दिया 18 मई काे बिपाशा गुप्ता ने सीआईईटी-एनसीईआरटी की डाॅ. भारती काैशिक और एनआईएमएचआर सीहाेर की डाॅ. प्रियंका लेंका के साथ बातचीत की. 20 मई काे मीनाक्षी भुजवाला ने डाॅ. कामाक्षी धामिजा के साथ चुनाैतियाें और सहायता प्रणालियाें पर चर्चा की. इस निशुल्क कार्यक्रम में 12,560 पंजीकरण हुए और इसका सीधा प्रसारण पीएम ईविद्या चैनल 31 और एनसीईआरटी के यूट्यूब चैनल पर किया गया.