आराेपी मनीषा हवलदार काे 6 दिन की सीबीआई कस्टड़ी

    27-May-2026
Total Views |
 
 

NEET 
 
नीट यूजी पेपर लीक मामले में पुणे से गिरफ्तार फिजिक्स टीचर पर आराेप है कि उसने कुछ छात्राें के साथ पैसाें के बदले परीक्षा से जुड़े सवाल और कंटेंट शेयर किया. सीबीआई ने पुणे काेर्ट काे यह जानकारी दी थी. बाद में मनीषा काे साेमवार काे दिल्ली की राऊज एवेन्यू काेर्ट में पेश किया गया. स्पेशल जज अजय गुप्ता ने उन्हें छह दिन की सीबीआई की कस्टडी में भेज दिया है. सीबीआई ने पूछताछ और बाकी आराेपियाें से आमना-सामना कराने के लिए मनीषा की कस्टडी मांगी थी. सीबीआई ने हवलदार काे 22 मई काे गिरफ्तार किया था. दरअसल, सेठ हीरालाल सराफ प्रशाला की प्रिंसिपल हवलदार, नीट यूजी-2026 के लिए फिजिक्स की एम्पेनल्ड ट्रांसलेटर के ताैर पर काम कर रही थीं. मनीषा ने बाकी आराेपियाें के साथ मिलकर फिजिक्स के उन सवालाें काे सर्कुलेट किया था जाे ट्रांसलेशन के लिए आए थे. सीबीआई का दावा है कि उसे अब तक की जांच में पेपर लीक के असली साेर्स का पता चल गया है, लेकिन उसने इसका खुलासा नहीं किया है.