संतोष जैन पुणे भाजपा व्यापारी आघाड़ी के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त

व्यापारी वर्ग की आवाज को मिलेगा सटीक प्रभावी मंच : विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दी बधाई

    27-May-2026
Total Views |

bgdb


भवानी पेठ, 26 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

व्यापार और समाजसेवा के साथ साथ संगठनात्मक कार्यों में 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय उद्योगपति संतोष जैन को भाजपा व्यापारी आघाडी (पुणे शहर) के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वे संतोष स्टील्स एवं संतोष ग्रुप के माध्यम से व्यापार जगत में कार्यरत हैं. गौरतलब है कि संतोष जैन ने अपने समर्पण, दूरदृष्टि और मजबूत जनसंपर्क के माध्यम से समाज में एक अलग पहचान बनाई है. माना जा रहा है कि व्यापारी वर्ग के हितों के साथ ही सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में उनके कार्यों की सराहना के रूप में उन्हें उपाध्यक्ष पद से नवाजा गया है. संतोष स्टील्स के डायरेक्टर संतोष जैन को हमेशा ही व्यापारी वर्ग की समस्याओं को अपनेपन से समझकर उन्हें हल करने के लिए तत्पर रहने वाले कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है. व्यापारी वर्ग की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने के साथ-साथ उन्होंने गहरी लगन के साथ विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय योगदान दिया है. विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत गणमान्य हस्तियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए वेिशास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा, अधिक मजबूती और व्यापक जनसमर्थन मिलेगा. व्यापार में अपने ‌‘कमिटमेंट‌’ और ग्राहकों, डीलर्स तथा स्टाफ को हमेशा उनकी अपेक्षा से बढ़कर कुछ देने का उनका स्वभाव हमेशा ही सराहना का विषय रहा है. ‌‘नेटवर्क ही नेटवर्थ है‌’, इस मूल मंत्र के साथ कार्यरत संतोष जैन का व्यापार क्षेत्र के साथसाथ समाज के सभी क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क है.  
 
व्यापार और सामाजिक कार्य के बीच अनूठा संतुलन

पीआर किंग‌’ की उपाधि से प्रसिद्ध और 40 वर्षों से भी अधिक समय से प्रतिष्ठित व्यावसायिक प्रतिष्ठान संतोष स्टील्स के माध्यम से संतोष जैन ने व्यापार और सामाजिक कार्य के बीच एक अनूठा संतुलन साधा है. व्यवसाय के लिए पैसों की आवश्यकता तो होती ही है, लेकिन अच्छे लोगों से जुड़ने से अधिक आनंद मिलता है, ऐसी सोच रखने वाले संतोष जैन राजनीतिक दल का कार्य करते हुए भी एक अलग छाप छोड़ेंगे, ऐसा वेिशास व्यक्त किया जा रहा है.  
 
 
सेवा, सुशासन और समर्पण के विचारों को आगे बढ़ाऊंगा
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत तेजी से 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है. इस नए भारत को आकार देने के लिए सभी वर्गों का योगदान और समर्पण अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा. देशहित को प्राथमिकता देने के साथ-साथ, हम व्यापारियों की सुख-सुविधाओं के लिए भी पूरी तरह प्रयासरत हैं. राज्य में भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा बुनियादी ढांचा क्षेत्र के लिए शुरू किया गया विकास कार्य समग्र अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहा है. इसमें व्यापारी वर्ग का योगदान हमेशा बड़ा रहेगा, यह हम ओशस्त करना चाहते हैं. - संतोष जैन, उपाध्यक्ष, भाजपा व्यापारी आघाड़ी (पुणे शहर)