सेंसेक्स 1074 अंक उछला : 76,488 अंक पर बंद

    27-May-2026
Total Views |
 
 

sensex 
 
सेंसेक्स साेमवार काे 1074 अंक उछला और 76,488 अंक पर बंद हुआ.अमेरिका-ईरान के बीच जंग खत्म हाेने के संकेताें से बाजार में राैनक छाई थी.काराेबारियाें के चेहरे खिल उठे, जमकर काराेबार हुआ, निफ्टी में भी 312 अंकाें की उछाल देखने काे मिली.भारतीय शेयर बाजार में साेमवार काे जाेरदार उछाल दर्ज किया गया. कच्चे तेल की कीमताें में तेज गिरावट इसका मुख्य कारण रही. अमेरिकी-ईरान वार्ता से जुड़े सकारात्मक माहाैल ने भी बाजार काे मजबूत सहारा दिया. बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी एक फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए.30 शेयराें वाला बीएसई सेंसेक्स 1,074.61 अंक या 1.42 फीसदी बढ़कर 76,488.96 पर बंद हुआ.
 
काराेबार के दाैरान यह 1,143.72 अंक तक उछलकर 76,559.07 के उच्च स्तर पर पहुंच गया था. 50 शेयराें वालएनएसई निफ्टी 312.40 अंक या 1.32 फीसदी की बढ़त के साथ 24,031.70 पर समाप्त हुआ. रुपया डाॅलर के मुकाबले 35 पैसे बढ़कर 95.25 पर बंद हुआ. सेंसेक्स की 30 कंपनियाें में बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्राे, एचडीएफसी बैंक, इटरनल, बजाज फिनसर्व और काेटक महिंद्रा बैंक प्रमुख लाभ में रहे. इसके विपरीत, इंफाेसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा और हिंदुस्तान यूनिलीवर नुकसान में रहे.वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 5.52 फीसदी गिरकर 97.82 अमेरिकी डाॅलर प्रति बैरल पर आ गया.अमेरिका ने ईरान के साथ हाेर्मुज जलडमरूमध्य काे फिर से खाेलने के लिए बातचीत में महत्वपूर्ण प्रगति की है.हालांकि, राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप ने इस पर सतर्क रुख बना रखा है, और वह किसी खराब समझाैते काे स्वीकार नहीं करेंगे.