समाज काे दिशा देने में मीडिया का बडा रोल

पुणे श्रमिक पत्रकार संघ के ज.स.करंदीकर व्याख्यान में पूर्व सेना प्रमुख मनोज पांडे ने कहा ‌

    27-May-2026
Total Views |
 
ngdn

पुणे, 26 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 समाज को सही दिशा देने में अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है और अभी भी है. लेकिन सोशल मीडिया का प्रभाव भी बढ गया है, इसलिए खबर को वेरिफाई करना जरूरी है. क्योंकि बदलते आधुनिक तकनीकी युग में मीडिया द्वारा देश की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए अपना सकारात्मक योगदान देना चाहिए, यह विचार पूर्व सेनाप्रमुख मनोज पांडे ने व्यक्त किए. पुणे श्रमिक पत्रकार संघ के संस्थापक ज.स. करंदीकर स्मृति व्याख्यान में पूर्व आर्मी प्रमुख मनोज पांडे ने राष्ट्रीय सुरक्षा व मीडिया की भूमिका पर अपने विचार रखे. मंच पर पुणे पत्रकार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष शैलेश काले, कार्यवाह पांडुरंग सांडभोर, पुणे श्रमिक पत्रकार संघ के अध्यक्ष ब्रिजमोहन पाटिल, महासचिव मंगेश फल्ले उपस्थित थे. कार्यक्रम का सूत्रसंचालन तनिष्का डोंगरे ने किया. कार्यकारिणी सदस्य तेजस टवलारकर ने प्रमुख अतिथि पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे का परिचय दिया. पूर्व सेना प्रमुख मनोज पांडे ने कहा कि, लोकतंत्र मजबूत करने के लिए सुरक्षित राष्ट्र और जिम्मेदार मीडिया की आवश्यकता है. समाज को दिशा देने की जिम्मेदारी मीडिया की है. राष्ट्रीय सुरक्षा के नीतिगत निहितार्थ सामाजिक होते है. अंदरूनी सुरक्षा और लोकतंत्र की स्थिरता का भी राष्ट्र की सुरक्षा में अपना योगदान रहता है. लेकिन सोशल मीडिया की खबरे राष्ट्र की सुरक्षा पर परिणाम कर सकते है. क्योंकि युद्ध की नई-नई तकनीके आ रही हैं. युद्ध कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है, यह भी कहना आधुनिक तकनीक के कारण मुश्किल हो रहा है. देश की सुरक्षां, नागरिकों का हित और आर्मी की भूमिका का लोगों तक सही मायने में पहुंचाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है.सामाजिक एकता भी राळ्रीय सुरक्षा का ही घटक है. सोशल मीडिया पर पारंपरिक माध्यमों का नियंत्रण नहीं है. क्योंकि फेक न्यूज यह भी एक बडा चैलेंज है. सोशल मीडिया के कारण अखबार अब द्वितीयक स्त्रोत बन गए है. आजकल बडे पैमाने पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी बढा है. ज्यादातर युवा पिढी ऑनलाइन को ज्यादा तवज्जों दे रही है. ऐसे में समाज में संतुलन रहना भी आवश्यक है. पत्रकारिता का भविष्य भी अपने सकारात्मक विश्वसनीयता पर है. सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने वाली वायरल खबरे कभी-कभी समाज में भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं. यह भी विचार पूर्व सेनाप्रमुख मनोज पांडे ने व्यक्त किए.