अंगकाेर वाट कंबाेडिया में स्थित है. यह एक प्रसिद्ध मंदिर परिसर और दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक है. यह मूल रूप से भगवान विष्णु और खमेर साम्राज्य के लिए एक हिंदू मंदिर के रुप में बनाया गया था. बारहवीं शताब्दी के आखिर में यह धीरे-धीरे एक बाैद्ध मंदिर में परिवर्तित हाे गया.