आर्ट ऑफ लिविंग के ‌‘इंट्यूशन फेस्ट‌’ में 11 हजार बच्चों ने दिखाई अद्भुत मानसिक क्षमता

    28-May-2026
Total Views |
bsfb

बेंगलुरु, 27 मई (आ.प्र.)


आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इंट्यूशन फेस्ट में 11 हजार से अधिक बच्चे और अभिभावक शामिल हुए. यह आयोजन मानवीय क्षमता, ध्यान, विज्ञान और अंतर्ज्ञान शक्ति के प्रदर्शन का ऐतिहासिक क्षण बन गया. कार्यक्रम में महाराष्ट्र के 1200 से अधिक और गोवा के 50 बच्चों ने भाग लिया. इनमें 50 बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी हैं. इस मेगा आयोजन में बच्चों ने आँखों पर पट्टी बांधकर पढ़ना, टिक-टैक-टो खेलना, चित्र पहचानना, स्मृति आधारित गतिविधियां और तेजी से पैटर्न पहचानने जैसे कौशलों का प्रदर्शन किया. सबसे ज्यादा आश्चर्य तब हुआ जब 50 बच्चों ने आँखों पर पट्टी बांधकर आश्रम परिसर में साइकिल चलाई और कठिन मोड़ों को पार किया. वैेिशक आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आंदोलन मानव विकास में नया अध्याय लिख रहा है. उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में अब एब्सोल्यूट इंटेलिजेंस को विकसित करने की आवश्यकता है.प्रमोद सावंत ने भी इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि अधिक बच्चों को इस प्रक्रिया से जुड़ना चाहिए. कार्यक्रम में ध्यान, ेशास प्रक्रिया और भावनात्मक संतुलन के माध्यम से बच्चों की एकाग्रता, आत्मवेिशास और रचनात्मकता बढ़ाने पर जोर दिया गया. विशेषज्ञों के अनुसार, यह आयोजन मानव चेतना और अंतर्ज्ञान आधारित बुद्धिमत्ता की नई संभावनाओं को सामने लाने वाला साबित हुआ.