‌‘कमाओ और सीखो‌’ योजना के छात्रों का विदाई समारोह संपन्न

    28-May-2026
Total Views |

bfc  

पुणे, 27 मई (आ.प्र.)

 सावित्रीबाई फुले पुणे वेिशविद्यालय में छात्र विकास बोर्ड की ओर से 25 मई को ‌‘ कर्मवीर भाऊराव पाटिल कमाओ और सीखो‌’ योजना के छात्रों का विदाई समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विलास अढ़ाव उपस्थित रहे. उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा लिखित जाति का विनाश पर विस्तृत विचार व्यक्त किए. उन्होंने जाति व्यवस्था उन्मूलन, सामाजिक समानता और मानवता के मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताया. उन्होंने संत गाडगे बाबा के स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता और अंधवेिशास उन्मूलन संबंधी विचारों का उल्लेख करते हुए छात्रों को मानसिक और सामाजिक स्वच्छता का संदेश दिया. साथ ही कर्मवीर भाऊराव पाटिल की ‌‘कमाओ और सीखो‌’ अवधारणा को आत्मनिर्भरता और शिक्षा का प्रेरणास्रोत बताया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए योजना से मिले आत्मवेिशास की जानकारी दी. छात्र विकास बोर्ड की निदेशक डॉ. सविता कुलकर्णी ने प्रास्ताविक किया. विनोद मोरे और नैना भागवत ने अपने विचार रखे, जबकि कार्यक्रम का संचालन शीतल दैतकर ने किया. समारोह प्रेरणादायी और विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने वाला साबित हुआ.