एडटेक कंपनी बायजू’स के फाउंडर बायजू रविंद्रन काे सिंगापुर की अदालत से बड़ा झटका लगा है. काेर्ट ने उन्हें अवमानना मामले में 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है. मामले से जुड़े लाेगाें के मुताबिक, काेर्ट ने कहा कि बायजू रविंद्रन ने अप्रैल 2024 से जुड़ी अपनी संपत्तियाें के मामले में अदालत के कई आदेशाें का पालन नहीं किया. इसी वजह से उन्हें जेल की सजा दी गई है. सिंगापुर काेर्ट ने बायजू रविंद्रन काे अधिकारियाें के सामने सरेंडर करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही उन्हें 90,000 सिंगापुर डाॅलर यानी करीब 70,500 अमेरिकी डाॅलर का खर्च भी चुकाने काे कहा गया है. काेर्ट ने उनसे ऐसे दस्तावेज भी मांगे हैं, जिनसे यह साबित हाे सके कि Beeaar Investco Pte नाम की कंपनी में उनका कानूनी मालिकाना हक है. यह कंपनी एक दूसरी संबंधित कंपनी में शेयर रखती थी. बायजू रविंद्रन कभी भारत के बड़े स्टार्टअप चेहराें में शामिल थे. कंपनी काे दुनिया की बड़ी निवेश कंपनियाें से फंडिंग मिली थी और Byju’s तेजी से बढ़ने वाली एडटेक कंपनी बन गई थी.