केरल में ईडी की टीम पर हमले से भारी बवाल

    28-May-2026
Total Views |
 

kerala 
 
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और उनकी बेटी के कई ठिकानाें पर बुधवार सुबह छापा मारने गई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर सीपीएम कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया. रेड से आक्राेशित लाेगाें ने पत्थर बरसाए. ईडी के अफसराें काे घेर लिया और उनके वाहनाें में ताेड़फाेड़ की. इस दाैरान लाठी-डंडे भी चले. इस दाैरान कई घालय हाे गए. अफरा-तफरी के बीच बड़ी मश्नकत के बाद पुलिस ने ईडी अधिकारियाें काे बचाया. तनाव के बीच अतिरिक्त पुलिस फाेर्स तैनात कर दी गई है.ईडी अधिकारियाें के मुताबिक, पूर्व सीएम विजयन के खिलाफ यह कार्रवाई मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में की गई है. अधिकारियाें ने बताया कि राज्य में कुल 10 जगहाें पर छापेमारी की जा रही है. छापेमारी में पूर्व सीएम विजयन का किराये का घर, कन्नूर की एक जगह और निजी कंपनी काेचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) से जुड़े मुख्य लाेगाें के घर शामिल हैं.अधिकारियाें ने बताया कि विजयन के घर की तलाशी इसलिए ली गई, क्याेंकि जांच में उनकी बेटी टी वीना का नाम शामिल है. वहीं सीपीएम ने इसे राजनीतिकबदले की कार्रवाई बताया. ईडी पहले ही विजयन की बेटी टी वीना का बयान दर्ज कर चुकी है.
 
वीना की आईटी कंपनी एक्सालाॅजिक साॅल्यूशन इस पूरे विवाद के केंद्र में है. हालांकि अब तक विजयन से पूछताछ नहीं हुई है, लेकिन संकेत हैं कि जांच आगे बढ़ने पर एजेंसी उनका बयान भी दर्ज कर सकती हजानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 6 बजे ईडी की समन्वित कार्रवाई शुरू हुई. यह छापेमारी केरल हाईकाेर्ट के उस फैसले के एक दिन बाद हुई, जिसमें अदालत ने ईडी काे सीएमआरएल और एक्सालाॅजिक के बीच कथित वित्तीय लेनदेन की जांच जारी रखने की अनुमति दी थी. एजेंसी ने केरल में एक साथ 10 ठिकानाें पर तलाशी अभियान चलाया.इनमें तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन के पास स्थित विजयन का किराए का आवास भी शामिल था, जहां टी वीना भी रहती हैं. इसके अलावा उचठङ के दफ्तराें और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियाें से जुड़े परिसराें पर भी छापेमारी की गई.सीएमआरएल के प्रबंध निदेशक ससिधरन कार्था से जुड़े ठिकाने भी जांच के दायरे में रहे. यह मामला हाल के वर्षाें में किसी वरिष्ठ सीपीएम नेता के खिलाफ सबसे बड़ी जांचाें में से एक माना जा रहा है. हालांकि वाम माेर्चा लगातार इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताता रहा है, लेकिन ईडी द्वारा एक पाेलित ब्यूराे सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री के घर तक पहुंचने से केरल की राजनीति में दांवपेच और बढ़ गए हैं.