सेंसे्नस 142 अंक लुढककर 75,868 पर बंद: निफ्टी में मामूली गिरावट

    28-May-2026
Total Views |
 

sensex 
 
वृहत बाजार में लिवाली के बीच एचडीएफसी बैंक तथा दूसरी दिग्गज कंपनियाें में बिकवाली से बुधवार काे घरेलू शेयर बाजाराें में प्रमुख सूचकांकाें में गिरावट रही.उतार-चढ़ाव भरे काराेबार के बाद बीएसई का सेंसेक्स 141.90 अंक (0.19 प्रतिशत) गिरकर 75,867.80 अंक पर बंद हुआ. बीच काराेबार में यह ऊपर 76,224.68 अंक और नीचे 75,748.21 अंक तक गया.नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का निफ्टी50 सूचकांक भी 6.55 अंक यानी 0.03 फीसदी उतरकर 23,907.15 अंक पर रहा. दाेनाें प्रमुख सूचकांक लगातार दूसरे दिन टूटे हैं.वृहत बाजार में लिवाली का जाेर रहा. निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.08 प्रतिशत और स्माॅलकैप-100 सूचकांक 0.15 प्रतिशत ऊपर रहा.
 
बैंकिंग, वित्त, आईटी, एफएमसीजी और तेल एवं गैस समूहाें के सूचकांक नीचे बंद हुए जबकि धातु, ऑटाे, मीडिया और टिकाऊ उपभाेक्ता उत्पाद समूहाें की कंपनियाें में लिवाली देखी गयी.एचडीएफसी बैंक का शेयर ढाइफीसदी से ज्यादा टूट गया और सेंसेक्स की गिरावट में इसका सबसे अधिक याेगदान रहा.इंफाेसिस, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनीलिवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में भी गिरावट रही.पाॅवर ग्रिड और इटरनल का शेयर ढाई फीसदी से ज्यादा चढ़ा. एनटीपीसी और टाटा स्टील में दाे प्रतिशत से अधिक की तेजी रही.इंडिगाे और मारुति सुजुकी के शेयर एक से दाे प्रतिशत तक मजबूत हुए.एशियन पेंट्स, टाइटन, अडानी पाेर्ट्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नाेलाॅजीज और एक्सिस बैंक के शेयर भी ऊपर बंद हुए.