भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ राम-सीता विवाह उत्सव

    28-May-2026
Total Views |
bdfb
टिंगरेनगर, 27 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

टिंगरेनगर स्थित तिरुपति गार्डन में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को भगवान श्रीराम एवं माता सीता का दिव्य विवाह उत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर रामभक्ति का अद्भुत वातावरण निर्मित किया. कार्यक्रम के मुख्य यजमान भरतराज सूरजभान गोयल एवं श्रीमती प्रीतम भरतराज गोयल की पावन उपस्थिति में आयोजन हुआ्‌‍. बैंड-बाजों, ढोल-ताशों और जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोषों के बीच भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकाली गई. महिलाएं मंगलगीत गाते हुए चल रही थीं, वहीं युवा और बच्चे भगवा ध्वज लहराकर भक्ति में झूमते नजर आए. कथा व्यास पंडित देवेंद्र शास्त्रीजी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह संपन्न कराया. मंच को अयोध्या और मिथिला की झलक के अनुरूप आकर्षक रूप से सजाया गया था. इस अवसर पर महाभंडारा एवं 108 ब्राह्मण भोज का आयोजन सतपाल आसाराम अग्रवाल परिवार द्वारा कराया गया. आयोजन को सफल बनाने में अगरवाल समाज ट्रस्ट, विश्रांतवाड़ी के संस्थापक राजेश प्रेमचंद अग्रवाल सहित विशाल गोयल, नितिन गुप्ता, राजेश गर्ग, सुभाष अग्रवाल, सत्यनारायण गोयल, योगेश गोयल, सुरेश अग्रवाल, डॉ. विनोद गर्ग, सुनीता मित्तल, डॉ. ेशेता गर्ग, स्मिता गर्ग, मंजू अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, दीपा अग्रवाल और कीर्ति अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों ने कड़ी मेहनत की.