पुणे, 28 मई (आ.प्र.) स्प्रिंग हिल श्री तुलजाई देवी सोसायटी के चेयरमैन अनिकेत कोठावले ने कुमार भव्य त्रिवेदी को दसवीं कक्षा की एसएससी बोर्ड परीक्षा में 95% अंक प्राप्त करने पर अभिनंदन करते हुए कहा कि, कुमार भव्य नेअपने माता-पिता द्वारा दी गई भव्य की उपाधि अर्जित की है. आपने अपना नाम सार्थक किया है. आपकी यह महान सफलता आपकी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और निरंतरता का परिणाम है. आप पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आप पर बहुत अच्छे संस्कार किये है. दसवीं में पुणे के प्रतिष्ठित संस्थान महावीर इंग्लिश मीडियम स्कूल और जूनियर कॉलेज के छात्र भव्य जयेश त्रिवेदी ने 95% अंक प्राप्त करके स्प्रिंग हिल श्री तुलजाई देवी सोसायटी के निवासियों के सामने होनहार व आदर्श छात्र के रूप में स्वयं को प्रस्तुत किया है.हाल में आयोजित एक कार्यक्रम में उसकी सफलता पर सोसायटी के चेयरमैन अनिकेत कोठावले ने कुमार भव्य समेत उसके माता व पिता उन्नती व जयेश त्रिवेदी परिवार को सम्मानित किया.