शिवाजीनगर, 28 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो- JITO) की ओर से आगामी 6 और 7 जून को देश के सबसे बड़े जैन समाज विवाह परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है. पुणे के होटल वेस्टिन में होने वाले इस दो दिवसीय विवाह परिचय सम्मेलन के लिए देश-विदेशों से भी विवाह के इच्छुक लगभग 350 युवक-युवतियों (वर-वधु) ने अपना पंजीकरण कराया है. जैन समाज के 24 से 32 आयु वर्ग के युवक-युवतियों से इस विवाह परिचय सम्मेलन को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली है. इस विवाह परिचय सम्मेलन में जीतो एपेक्स के राष्ट्रीय चेयरमैन पृथ्वीराज कोठारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय भंडारी, सेक्रेटरी जनरल ललित डांगी, ॲपेक्स डायरेक्टर राजेश सांकला, सुजीत भटेवरा, जेएटीएफ रोम के चेयरमैन रवींद्र सांकला व ॲपेक्स इवेंट मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन जिनेंद्र लोढा सहित देशभर से कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे. बताया गया कि जीतो मैट्रिमोनी अपेक्स ने देश भर में कई सफल विवाह संबंध कराए हैं, जिसकी वजह से समाज इस उपक्रम को बड़े वेिशास के साथ देख रहा है. वर्तमान समय में जहां विवाह संबंध तय करना मुश्किल होता जा रहा है, वहीं जीतो मैट्रिमोनी एक प्रभावी माध्यम साबित हो रहा है. इस विवाह परिचय सम्मेलन में विवाह के क्षेत्र में निस्वार्थ भावना से जीवन भर कार्य करने वाले तीन गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा. इसमें मुंबई के नवीन नहार, पुणे के पृथ्वीराज धोका और सुभाष ललवाणी शामिल हैं. मैट्रिमोनी टीम की डायरेक्टर इंचार्ज प्रियंका परमार, नीरू मेहता, महाराष्ट्र के चेयरमैन राजेंद्र जैन और पुणे जीतो चैप्टर के चेयरमैन इंदर छाजेड़ सम्मेलन के लिए नियोजन कर रहे हैं.
जीतो मैट्रिमोनी जीवनसाथी चुनने का विश्वसनीय माध्यम पिछले 20 से 25 वर्षों में हम तेजी से प्रगति कर रहे हैं, लेकिन आपसी संवाद कम होता जा रहा है. ऐसी स्थिति में विवाह योग्य इच्छुक वरवधु के लिए सही जीवनसाथी चुनने में परिवारों की परेशानियां बढ़ गई हैं. उसमें भी जैन समाज व्यापार और उद्योग के सिलसिले में देशभर और दुनियाभर में फैला हुआ है. इसलिए सही जीवनसाथी चुनने का कार्य अत्यंत जटिल हो गया है. इस परिस्थिति में जीतो मैट्रिमोनी जैसे माध्यम से इस क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय कार्य चल रहा है. इसी कार्य की वजह से जीतो मैट्रिमोनी पर वेिशास और बढ़ा है. इस विवाह परिचय सम्मेलन के माध्यम से जीतो और अधिक मजबूती के साथ समाज से जुड़ रहा है. - विजय भंडारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जीतो एपेक्स
सम्मेलन की प्रमुख विशेषताएं
यह न केवल विवाह के इच्छुक वर-वधु का परिचय कार्यक्रम है, बल्कि ‘जीतो मैट्रिमोनी’ टीम की ओर से प्रत्येक उम्मीदवार को व्यक्तिगत मार्गदर्शन और परामर्श भी प्रदान किया जाएगा.
सही जीवनसाथी चुनने के लिए अनुभवी लोगों द्वारा सीधा संवाद साधकर सहायता की जाएगी