मुंबई, 28 मई (आ.प्र.)
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी ने दो नए प्लान लॉन्च किए है, जो खास शादीशुदा जोड़ों के लिए बनाए गए है. एलआईसी के इन दो नए प्लान को Joint Life Insurance Savings Plans नाम दिया गया है. इसमें पहला प्लान LIC New Jeevan Sathi Single Premium और दूसरा प्लान LIC New Jeevan Sathi Limited Premium है. एलआईसी द्वारा लॉन्च की गई यह योजनाएं Non-Par, Non- Market Linked, Guaranteed dditions देती है और निश्चित लाभ प्रदान करती हैं यानी पॉलिसीधारकों को मिलने वाला रिटर्न और लाभ पहले से तय रहेगा और बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ेगा. LIC New Jeevan Sathi Single Premium एक Joint Life Single Premium Endowment Plan है, जिसमें केवल एक बार प्रीमियम देना होगा. इस प्लान के प्रमुख फीचर्स कुछ इस तरह से हैं.इस योजना में डेथ बेनिफिट्स के दो विकल्प दिए गए हैं. पहले ऑप्शन में Tabular Single Premium का 1.25 गुना या Basic Sum ssured मिलता है. इनमें जो ज्यादा होगा, वही मिलेगा. दूसरे ऑप्शन में Tabular Single Premium का 10 गुना मिलता है. LIC New Jeevan Sathi Limited Premium Plan एक Joint Life Limited Premium Endowment Plan है. इसमें सीमित अवधि तक प्रीमियम भरना होगा, जबकि पॉलिसी का लाभ लंबी अवधि तक मिलता रहेगा. इस पॉलिसी के प्रमुख फीचर्स कुछ इस तरह से हैं.
जीवन साथी लिमिटेड प्रिमियम
पति-पत्नी दोनों को एक ही पॉलिसी में कवरेज
पहले जीवनसाथी की मृत्यु होने पर भविष्य का प्रीमियम माफ
कुल वार्षिक प्रीमियम पर 7% गारंटीड एडिशन डेथ बेनिफिट के दो विकल्प
प्रीमियम पेमेंट टर्म और पॉलिसी टर्म चुनने की सुविधा
मैच्योरिटी और डेथ बेनिफिट किस्तों में लेने का विकल्प
हाई सम एश्योर्ड पर अतिरिक्त लाभ
लोन फैसिलिटी Facility उपलब्ध
राइडर बेनिफिट्स जोड़ने का विकल्प
जीवन साथी सिंगल प्रिमियम
एक बार प्रीमियम भुगतान की सुविधा
पति-पत्नी दोनों को एक ही पॉलिसी में कवर
प्रति 1000 रुपये बेसिक सम एश्योर्ड पर 70 रुपये की गारंटीड एडिशन
दो डेथ बेनिफिट ऑप्शन चुनने की सुविधा
पॉलिसी अवधि चुनने की आजादी
मैच्योरिटी अ ौर डेथ बेनिफिट को किस्तों में लेने का विकल्प
हाई सम एश्योर्ड पर अतिरिक्त लाभ
लोन फैसिलिटी की सुविधा
अतिरिक्त प्रीमियम देकर राइडर बेनिफिट्स लेने का विकल्प